Skip to main content
Search
BG
Bhagavad Gītā • Chapter 12

Bhakti Yoga

भक्तियोगः

The Yoga of Unconditional Love, Single-Minded Devotion, and Surrender

Total: 20 Verses • Citations: BG 12.1–20 • 1 Lexicon Terms
BG 12.1 अनुष्टुप्
अर्जुन उवाच
एवं सततयुक्ता ये भक्तास्त्वां पर्युपासते
ये चाप्यक्षरमव्यक्तं तेषां के योगवित्तमाः
arjuna uvāca .evaṃ satatayuktā ye bhaktāstvāṃ paryupāsate .ye cāpyakṣaramavyaktaṃ teṣāṃ ke yogavittamāḥ
English Translation
Arjuna said: The devotees who, with their minds constantly fixed on You as shown above, adore You as possessed of form and attributes, and those who adore as the supreme Reality
हिन्दी अनुवाद
अर्जुन ने कहा—जो अनन्य प्रेमी भक्तजन पूर्वोक्त प्रकार से निरंतर आपके भजन-ध्यान में लगे रहकर आप सगुणरूप 'परमेश्वर' को और दूसरे जो केवल अविनाशी सच्चिदानन्दधन निराकार ब्रह्मको ही अतिश्रेष्ट भाव से भजते हैं—उन दोनों प्रकार के उपासकों में अति उत्तम योगवेत्ता कौन हैं? |
BG 12.2 अनुष्टुप्
श्रीभगवानुवाच
मय्यावेश्य मनो ये मां नित्ययुक्ता उपासते
श्रद्धया परयोपेताः ते मे युक्ततमा मताः
śrībhagavānuvāca .mayyāveśya mano ye māṃ nityayuktā upāsate .śraddhayā parayopetāḥ te me yuktatamā matāḥ
English Translation
Shree Bhagavan said: I consider them to be the best Yogis, who endowed with supreme faith, and ever united through meditation with Me, worship Me with the mind centred on Me.
हिन्दी अनुवाद
श्रीभगवान ने कहा—मुझमें मन को एकाग्र करके निरंतर मेरे भजन-ध्यान में लगे हुए जो भक्तजन अतिशय श्रेष्ठ श्रद्धा से युक्त होकर मुझ सगुण रूप परमेश्वर को भजते हैं, वे मुझ को योगियों में अति उत्तम योगी मान्य हैं|
BG 12.3 अनुष्टुप्
ये त्वक्षरमनिर्देश्यमव्यक्तं पर्युपासते
सर्वत्रगमचिन्त्यञ्च कूटस्थमचलन्ध्रुवम्
ye tvakṣaramanirdeśyamavyaktaṃ paryupāsate .sarvatragamacintyañca kūṭasthamacalandhruvam
English Translation
Those, however, who fully controlling all their senses and even-minded towards all, and devoted to the welfare of all beings, constantly adore as their very self the unthinkable; omnipresent, indestructible indefinable, eternal, immovable, unmanifest and changeless Brahma, they too come to Me.
हिन्दी अनुवाद
परन्तु जो पुरुष इन्द्रियों के समुदाय को भली प्रकार वश में करके मन-बुद्धि से परे सर्वव्यापी, अकथनीय स्वरूप और सदा एकरस रहने वाले, नित्य, अचल, निराकार, अविनाशी सच्चिदानन्दधन ब्रह्म को निरन्तर एकीभाव से ध्यान करते हुए भजते हैं, वे सम्पूर्ण भूतों के हित में रत और सबमें समान भाव वाले योगी मुझको ही प्राप्त होते हैं |
BG 12.4 अनुष्टुप्
सन्नियम्येन्द्रियग्रामं सर्वत्र समबुद्धयः
ते प्राप्नुवन्ति मामेव सर्वभूतहिते रताः
sanniyamyendriyagrāmaṃ sarvatra samabuddhayaḥ .te prāpnuvanti māmeva sarvabhūtahite ratāḥ
English Translation
Having restrained all the senses, even-minded everywhere, intent on the welfare of all beings verily they also come unto Me
हिन्दी अनुवाद
इन्द्रिय समुदाय को सम्यक् प्रकार से नियमित करके, सर्वत्र समभाव वाले, भूतमात्र के हित में रत वे भक्त मुझे ही प्राप्त होते हैं।
BG 12.5 अनुष्टुप्
क्लेशोऽधिकतरस्तेषामव्यक्तासक्तचेतसाम्
अव्यक्ता हि गतिर्दुःखं देहवद्भिरवाप्यते
kleśo.adhikatarasteṣāmavyaktāsaktacetasām ||avyaktā hi gatirduḥkhaṃ dehavadbhiravāpyate
English Translation
Of course, the strain is greater for those who have their mind attached to the Unmanifest; for atonement with the Unmanifest is attained with difficulty by those who are centred in the body.
हिन्दी अनुवाद
उन सच्चिदानन्दघन निराकार ब्रह्म में आसक्त चित्तवाले पुरुषों के साधन में परिश्रम विशेष है, क्योंकि देहाभिमानियों के द्वारा अव्यक्त विषयक गति दुःखपूर्वक प्राप्त की जाती है |
BG 12.6 अनुष्टुप्
ये तु सर्वाणि कर्माणि मयि संन्यस्य मत्परः
अनन्येनैव योगेन मां ध्यायन्त उपासते
ye tu sarvāṇi karmāṇi mayi saṃnyasya matparaḥ .ananyenaiva yogena māṃ dhyāyanta upāsate
English Translation
On the other hand, those who depending exclusively on Me, and surrendering all actions to Me, worship Me, constantly meditating on Me with single-minded devotion.
हिन्दी अनुवाद
परन्तु जो मेरे परायण रहने वाले भक्तजन सम्पूर्ण कर्मों को मुझ में अर्पण करके मुझ सगुण रूप परमेश्वर को ही अनन्य भक्ति योग से निरन्तर चिन्तन करते हुए भजते हैं|
BG 12.7 अनुष्टुप्
तेषामहं समुद्धर्ता मृत्युसंसारसागरात्
भवामि नचिरात्पार्थ मय्यावेशितचेतसाम्
teṣāmahaṃ samuddhartā mṛtyusaṃsārasāgarāt .bhavāmi nacirātpārtha mayyāveśitacetasām
English Translation
These, Arjuna, I speedily deliver from the ocean of birth and death, their mind being fixed on Me.
हिन्दी अनुवाद
हे अर्जुन ! उन मुझ में चित लगाने वाले प्रेमी भक्तों का मैं शीघ्र ही मृत्यु रूप संसार-समुद्र से उद्धार करने वाला होता हूँ |
BG 12.8 अनुष्टुप्
मय्येव मन आधत्स्व मयि बुद्धिं निवेशय
निवसिष्यसि मय्येव अत ऊर्ध्वं न संशयः
mayyeva mana ādhatsva mayi buddhiṃ niveśaya .nivasiṣyasi mayyeva ata ūrdhvaṃ na saṃśayaḥ
English Translation
Therefore, fix your mind on Me, and establish your intellect in Me alone; thereafter you will abide solely in Me. There is no doubt about it.
हिन्दी अनुवाद
मुझ में मन को लगा और मुझ में ही बुद्धि को लगा; इसके उपरान्त तू मुझ में ही निवास करेगा, इसमें कुछ भी संशय नहीं है |
BG 12.9 अनुष्टुप्
अथ चित्तं समाधातुं न शक्नोषि मयि स्थिरम्
अभ्यासयोगेन ततो मामिच्छाप्तुं धनञ्जय
atha cittaṃ samādhātuṃ na śaknoṣi mayi sthiram .abhyāsayogena tato māmicchāptuṃ dhanañjaya
English Translation
If you cannot steadily fix the mind on Me, Arjuna, then seek to attain Me through the Yoga of repeated practice.
हिन्दी अनुवाद
यदि तू मन को मुझमें अचल स्थापना करने के लिये समर्थ नहीं है तो हे अर्जुन ! अभ्यास रूप योग के द्वारा मुझको प्राप्त होने के लिये इच्छा कर |
BG 12.10 अनुष्टुप्
अभ्यासेऽप्यसमर्थोऽसि मत्कर्मपरमो भव
मदर्थमपि कर्माणि कुर्वन्सिद्धिमवाप्स्यसि
abhyāse.apyasamartho.asi matkarmaparamo bhava .madarthamapi karmāṇi kurvansiddhimavāpsyasi
English Translation
If You are unequal even to the pursuit of such practice, be intent to work for Me; you shall attain perfectioneven by performing actions for My sake.
हिन्दी अनुवाद
यदि तू उपयुक्त अभ्यास में भी असमर्थ है तो केवल मेरे लिये कर्म करने के ही परायण हो जा। इस प्रकार मेरे निमित्त कर्मों को करता हुआ भी मेरी प्राप्ति रूप सिद्धि को ही प्राप्त होगा |
BG 12.11 अनुष्टुप्
अथैतदप्यशक्तोऽसि कर्तुं मद्योगमाश्रितः
सर्वकर्मफलत्यागं ततः कुरु यतात्मवान्
athaitadapyaśakto.asi kartuṃ madyogamāśritaḥ .sarvakarmaphalatyāgaṃ tataḥ kuru yatātmavān
English Translation
If, taking recourse to the Yoga of My realization, you are unable even to do this, then, subduing your mind and intellect etc., relinquish the fruit of all actions.
हिन्दी अनुवाद
यदि मेरी प्राप्ति रूप योग के आश्रित होकर उपयुक्त साधन को करने में भी तू असमर्थ है तो मन-बुद्धि आदि पर विजय प्राप्त करने वाला होकर सब कर्मों के फल का त्याग कर |
BG 12.12 अनुष्टुप्
श्रेयो हि ज्ञानमभ्यासाज्ज्ञानाद्ध्यानं विशिष्यते
ध्यानात्कर्मफलत्यागस्त्यागाच्छान्तिरनन्तरम्
śreyo hi jñānamabhyāsājjñānāddhyānaṃ viśiṣyate .dhyānātkarmaphalatyāgastyāgācchāntiranantaram
English Translation
Knowledge is better than practice, meditation on God is superior to knowledge, and renunciation of the fruit of actions is even superior to meditation; for peace immediately follows from renunciation.
हिन्दी अनुवाद
मर्मको न जानकर किये हुए अभ्यास से ज्ञान श्रेष्ठ है, ज्ञान से मुझ परमेश्वर के स्वरूप का ध्यान श्रेष्ठ है और ध्यान से भी सब कर्मों के फल का त्याग श्रेष्ठ है; क्योंकि त्याग से तत्काल ही परम शान्ति होती है |
BG 12.13 अनुष्टुप्
अद्वेष्टा सर्वभूतानां मैत्रः करुण एव च
निर्ममो निरहङ्कारः समदुःखसुखः क्षमी
adveṣṭā sarvabhūtānāṃ maitraḥ karuṇa eva ca .nirmamo nirahaṅkāraḥ samaduḥkhasukhaḥ kṣamī
English Translation
He who is free from malice towards all beings, friendly and compassionate, rid of 'I' and 'mine', balanced in pleasure and pain, forgiving—such a devotee is dear to Me
हिन्दी अनुवाद
जो पुरुष सब भूतों में द्वेषभाव से रहित, स्वार्थरहित, सबका प्रेमी और हेतु रहित दयालु है तथा ममता से रहित, अहंकार से रहित, सुख-दुःखों की प्राप्ति में सम और क्षमावान् है अर्थात अपराध करने वाले को भी अभय देने वाला है;
BG 12.14 अनुष्टुप्
सन्तुष्टः सततं योगी यतात्मा दृढनिश्चयः
मय्यर्पितमनोबुद्धिर्यो मद्भक्तः स मे प्रियः
santuṣṭaḥ satataṃ yogī yatātmā dṛḍhaniścayaḥ .mayyarpitamanobuddhiryo madbhaktaḥ sa me priyaḥ
English Translation
Contented, ever steadfast in yoga, self-controlled, firm in determination, with mind and intellect dedicated to Me, he is dear to Me.
हिन्दी अनुवाद
तथा जो योगी निरन्तर संतुष्ट है, मन-इन्द्रियों सहित शरीर को वश में किये हुए है और मुझमें दृढ़ निश्चय वाला है—वह मुझमें अर्पण किये हुए मन-बुद्धि वाला मेरा भक्त मुझको प्रिय है |
BG 12.15 अनुष्टुप्
यस्मान्नोद्विजते लोको लोकान्नोद्विजते च यः
हर्षामर्षभयोद्वेगैर्मुक्तो यः स च मे प्रियः
yasmānnodvijate loko lokānnodvijate ca yaḥ .harṣāmarṣabhayodvegairmukto yaḥ sa ca me priyaḥ
English Translation
He who is not a source of annoyance to his fellow-creatures, and who in his turn does not feel vexed with fellow-creatures, and who is free from delight and envy perturbation and fear, is dear to Me.
हिन्दी अनुवाद
जिससे कोई भी जीव उद्वेग को प्राप्त नहीं होता और जो स्वयं भी किसी जीव से उद्वेग को प्राप्त नहीं होता; तथा जो हर्ष, अमर्ष, भय और उद्वेगादि से रहित है—वह भक्त मुझको प्रिय है |
BG 12.16 अनुष्टुप्
अनपेक्षः शुचिर्दक्ष उदासीनो गतव्यथः
सर्वारम्भपरित्यागी यो मद्भक्तः स मे प्रियः
anapekṣaḥ śucirdakṣa udāsīno gatavyathaḥ .sarvārambhaparityāgī yo madbhaktaḥ sa me priyaḥ
English Translation
He who is free from desires, pure, expert, indifferent to pain and pleasure, and who has renounced all undertakings, is dear to Me.
हिन्दी अनुवाद
जो पुरुष आकांक्षा से रहित, बाहर-भीतर से शुद्ध, चतुर, पक्षपात से रहित और दुःखों से छूटा हुआ है तथा सब प्रकार के आरम्भों का त्याग करने वाला है — वह भक्त मुझको प्रिय है॥
BG 12.17 अनुष्टुप्
यो न हृष्यति न द्वेष्टि न शोचति न काङ्क्षति
शुभाशुभपरित्यागी भक्तिमान्यः स मे प्रियः
yo na hṛṣyati na dveṣṭi na śocati na kāṅkṣati .śubhāśubhaparityāgī bhaktimānyaḥ sa me priyaḥ
English Translation
He who neither rejoices nor hates, nor grieves, nor desires and who renounces both good and evil actions and is full of devotion, is dear to Me.
हिन्दी अनुवाद
जो न कभी हर्षित होता है, न द्वेष करता है, न शोक करता है, न कामना करता है तथा जो शुभ और अशुभ सम्पूर्ण कर्मों का त्यागी है—वह भक्ति युक्त पुरुष मुझको प्रिय है |
BG 12.18 अनुष्टुप्
समः शत्रौ च मित्रे च तथा मानापमानयोः
शीतोष्णसुखदुःखेषु समः सङ्गविवर्जितः
samaḥ śatrau ca mitre ca tathā mānāpamānayoḥ .śītoṣṇasukhaduḥkheṣu samaḥ saṅgavivarjitaḥ
English Translation
He who is alike to friend and foe, as well as to honour and ignominy, who remains balanced in heat and cold, pleasure and pain and other contrary experiences, and is free from attachment.
हिन्दी अनुवाद
जो शत्रु-मित्र में और मान-अपमान में सम है तथा सर्दी, गरमी और सुख-दुःख आदि द्वन्द्वों में सम है और आसक्ति से रहित है |
BG 12.19 अनुष्टुप्
तुल्यनिन्दास्तुतिर्मौनी सन्तुष्टो येन केनचित्
अनिकेतः स्थिरमतिर्भक्तिमान्मे प्रियो नरः
tulyanindāstutirmaunī santuṣṭo yena kenacit .aniketaḥ sthiramatirbhaktimānme priyo naraḥ
English Translation
He who takes praise and reproach alike, and is given to contemplation and contented with any means of subsistence whatsoever, entertaining no sense of ownership and attachment in respect of his dwelling place and full of devotion to Me, that man is dear to Me.
हिन्दी अनुवाद
जो निन्दा-स्तुति को समान समझने वाला, मननशील और जिस किसी प्रकार से भी शरीर का निर्वाह होने में सदा ही संतुष्ट है और रहने के स्थान में ममता और आसक्ति से रहित है—वह स्थिर बुद्धि भक्तिमान् पुरुष मुझको प्रिय है|
BG 12.20 अनुष्टुप्
ये तु धर्म्यामृतमिदं यथोक्तं पर्युपासते
श्रद्दधाना मत्परमा भक्तास्तेऽतीव मे प्रियाः
ye tu dharmyāmṛtamidaṃ yathoktaṃ paryupāsate .śraddadhānā matparamā bhaktāste.atīva me priyāḥ
English Translation
Those devotees, however, who partake in a disinterested way of this nectar of pious wisdom set forth above, endowed with faith and solely devoted to Me, they are extremely dear to me.
हिन्दी अनुवाद
परन्तु जो श्रद्धायुक्त पुरुष मेरे परायण होकर इस ऊपर कहे हुए धर्ममय अमृत को निःकाम प्रेम भाव से सेवन करते हैं, वे भक्त मुझको अतिशय प्रिय हैं |
← Previous (Ch. 11) Full Table of Contents Next (Ch. 13) →