Skip to main content
Search
BG
Bhagavad Gītā • Chapter 13

Kṣetra-Kṣetrajña-Vibhāga Yoga

क्षेत्रक्षेत्रज्ञविभागयोगः

The Yoga of Discrimination between the Field (Body/Nature) and the Knower (Self)

Total: 35 Verses • Citations: BG 13.1–35 • 1 Lexicon Terms
BG 13.1 अनुष्टुप्
अर्जुन उवाच
प्रकृतिं पुरुषं चैव क्षेत्रं क्षेत्रज्ञमेव च
एतद्वेदितुमिच्छामि ज्ञानं ज्ञेयं च केशव
arjuna uvāca .prakṛtiṃ puruṣaṃ caiva kṣetraṃ kṣetrajñameva ca .etadveditumicchāmi jñānaṃ jñeyaṃ ca keśava
English Translation
Arjuna said I wish to learn about Natureand the Spirit, the field and the knower of the field, knowledge and that which ought to be known, O Keshava
हिन्दी अनुवाद
अर्जुन ने कहा - हे केशव ! मैं, प्रकृति और पुरुष, क्षेत्र और क्षेत्रज्ञ तथा ज्ञान और ज्ञेय को जानना चाहता हूँ।
BG 13.2 अनुष्टुप्
श्रीभगवानुवाच
इदं शरीरं कौन्तेय क्षेत्रमित्यभिधीयते
एतद्यो वेत्ति तं प्राहुः क्षेत्रज्ञ इति तद्विदः
śrībhagavānuvāca .idaṃ śarīraṃ kaunteya kṣetramityabhidhīyate .etadyo vetti taṃ prāhuḥ kṣetrajña iti tadvidaḥ
English Translation
Sri Bhagavan said: This body, Arjuna, is termed as the Field; and him who knows it, the sages discerning the truth about both refer to as the knower of the Field.
हिन्दी अनुवाद
श्रीभगवान ने कहा—हे अर्जुन! यह शरीर ‘क्षेत्र’ इस नाम से कहा जाता है; और इसको जो जानता है, उसको ‘क्षेत्रज्ञ’ इस नाम से उनके तत्व को जानने वाले ज्ञानीजन कहते हैं
BG 13.3 अनुष्टुप्
क्षेत्रज्ञं चापि मां विद्धि सर्वक्षेत्रेषु भारत
क्षेत्रक्षेत्रज्ञयोर्ज्ञानं यत्तज्ज्ञानं मतं मम
kṣetrajñaṃ cāpi māṃ viddhi sarvakṣetreṣu bhārata .kṣetrakṣetrajñayorjñānaṃ yattajjñānaṃ mataṃ mama
English Translation
Know Myself to be the Ksetrajñaalso in all the Ksetras, Arjuna. And it is the knowledge of Ksetra and Ksetrajñawhich I consider as Wisdom.
हिन्दी अनुवाद
हे अर्जुन! तू सब क्षेत्रों में क्षेत्रज्ञ अर्थात् जीवात्मा भी मुझे ही जान। और क्षेत्र-क्षेत्रज्ञ का अर्थात् विकार सहित प्रकृति का और पुरुष का जो तत्व से जानना है, वह ज्ञान है—ऐसा मेरा मत है॥
BG 13.4 अनुष्टुप्
तत्क्षेत्रं यच्च यादृक्च यद्विकारि यतश्च यत्
स च यो यत्प्रभावश्च तत्समासेन मे शृणु
tatkṣetraṃ yacca yādṛkca yadvikāri yataśca yat .sa ca yo yatprabhāvaśca tatsamāsena me śṛṇu
English Translation
What that Ksetra is and what it is like; and also what are its evolutes, again, whence is what, and also finally who that Ksetrajna is and what is his glory—hear all this from Me in a nutshell.
हिन्दी अनुवाद
वह क्षेत्र जो और जैसा है तथा जिन विकारों वाला है, और जिस कारण से जो हुआ है; तथा वह क्षेत्रज्ञ भी जो और जिस प्रभाव वाला है — वह सब संक्षेप में मुझसे सुन ॥
BG 13.5 अनुष्टुप्
ऋषिभिर्बहुधा गीतं छन्दोभिर्विविधैः पृथक्
ब्रह्मसूत्रपदैश्चैव हेतुमद्भिर्विनिश्चितैः
ṛṣibhirbahudhā gītaṃ chandobhirvividhaiḥ pṛthak .brahmasūtrapadaiścaiva hetumadbhirviniścitaiḥ
English Translation
The truth about the Ksetra and the Ksetrajña has been expounded by the seers in manifold ways; again, it has been separately stated in different Vedic chants and also in the conclusive and reasoned texts of the Brahmasutras.
हिन्दी अनुवाद
यह क्षेत्र और क्षेत्रज्ञ का तत्व ऋषियों द्वारा बहुत प्रकार से कहा गया है और विविध वेदमन्त्रों द्वारा भी विभागपूर्वक कहा गया है, तथा भलीभाँति निश्चय किये हुए युक्तियुक्त ब्रह्म सूत्र के पदों द्वारा भी कहा गया है ॥
BG 13.6 अनुष्टुप्
महाभूतान्यहंकारो बुद्धिरव्यक्तमेव च
इन्द्रियाणि दशैकं च पञ्च चेन्द्रियगोचराः
mahābhūtānyahaṃkāro buddhiravyaktameva ca .indriyāṇi daśaikaṃ ca pañca cendriyagocarāḥ
English Translation
The five elements, the ego, the intellect, the Unmanifest, the ten organs, the mind, and the five objects of sense;—
हिन्दी अनुवाद
पाँच महाभूत, अहंकार, बुद्धि और मूल प्रकृति भी; तथा दस इन्द्रियाँ, एक मन और पाँच इन्द्रियों के विषय अर्थात् शब्द, स्पर्श, रूप, रस और गन्ध—
BG 13.7 अनुष्टुप्
इच्छा द्वेषः सुखं दुःखं संघातश्चेतना धृतिः
एतत्क्षेत्रं समासेन सविकारमुदाहृतम्
icchā dveṣaḥ sukhaṃ duḥkhaṃ saṃghātaścetanā dhṛtiḥ .etatkṣetraṃ samāsena savikāramudāhṛtam
English Translation
Also desire, aversion, pleasure, pain the physical body, consciousness, firmness: thus is the Ksetra, with its evolutes, briefly states.
हिन्दी अनुवाद
तथा इच्छा, द्वेष, सुख, दुःख, स्थूल देह का पिण्ड, चेतना और धृति—इस प्रकार विकारों के सहित यह क्षेत्र संक्षेप में कहा गया है ॥
BG 13.8 अनुष्टुप्
अमानित्वमदम्भित्वमहिंसा क्षान्तिरार्जवम्
आचार्योपासनं शौचं स्थैर्यमात्मविनिग्रहः
amānitvamadambhitvamahiṃsā kṣāntirārjavam .ācāryopāsanaṃ śaucaṃ sthairyamātmavinigrahaḥ
English Translation
Absence of pride, freedom from hypocrisy, non-violence, forbearance, straightness of body, speech and mind, devout service of the preceptor, internal and external purity, steadfastness of mind and control of body, mind and the senses.
हिन्दी अनुवाद
श्रेष्ठता के अभिमान का अभाव, दम्भाचरण का अभाव, किसी भी प्राणी को किसी प्रकार भी न सताना, क्षमाभाव, मन-वाणी आदि की सरलता, श्रद्धा-भक्ति सहित गुरु की सेवा, बाहर-भीतर की शुद्धि, अन्तःकरण की स्थिरता और मन-इन्द्रियों सहित शरीर का निग्रह ॥
BG 13.9 अनुष्टुप्
इन्द्रियार्थेषु वैराग्यमनहंकार एव च
जन्ममृत्युजराव्याधिदुःखदोषानुदर्शनम्
indriyārtheṣu vairāgyamanahaṃkāra eva ca .janmamṛtyujarāvyādhiduḥkhadoṣānudarśanam
English Translation
Dispassion towards the objects of the senses, absence of ego, and contemplation of the miseries born of birth, death, old age, disease and faults.
हिन्दी अनुवाद
इस लोक और परलोक के सम्पूर्ण भोगों में आसक्ति का अभाव और अहंकार का भी अभाव; जन्म, मृत्यु, जरा और रोग आदि में दुःख और दोषों का बार-बार विचार करना ॥
BG 13.10 अनुष्टुप्
असक्तिरनभिष्वङ्गः पुत्रदारगृहादिषु
नित्यं च समचित्तत्वमिष्टानिष्टोपपत्तिषु
asaktiranabhiṣvaṅgaḥ putradāragṛhādiṣu .nityaṃ ca samacittatvamiṣṭāniṣṭopapattiṣu
English Translation
Absence of attachment and the feeling of mineness in respect of son, wife, home etc., and constant equipoise of mind both in favourable and unfavourable circumstances.
हिन्दी अनुवाद
पुत्र, स्त्री, घर और धन आदि में आसक्ति का अभाव; ममता का न होना तथा प्रिय और अप्रिय की प्राप्ति में सदा ही चित्त का सम रहना ॥
BG 13.11 अनुष्टुप्
मयि चानन्ययोगेन भक्तिरव्यभिचारिणी
विविक्तदेशसेवित्वमरतिर्जनसंसदि
mayi cānanyayogena bhaktiravyabhicāriṇī .viviktadeśasevitvamaratirjanasaṃsadi
English Translation
Devotion to Me, which is unwavering by other engagements, residing in a secluded place, free from material desires, and without love for the society of materialistic persons;
हिन्दी अनुवाद
मुझ परमेश्वर में अनन्य योग के द्वारा अव्यभिचारिणी भक्ति तथा एकान्त और शुद्ध देश में रहने का स्वभाव और विषयासक्त मनुष्यों के समुदाय में प्रेम का न होना ॥
BG 13.12 अनुष्टुप्
अध्यात्मज्ञाननित्यत्वं तत्त्वज्ञानार्थदर्शनम्
एतज्ज्ञानमिति प्रोक्तमज्ञानं यदतोऽन्यथा
adhyātmajñānanityatvaṃ tattvajñānārthadarśanam .etajjñānamiti proktamajñānaṃ yadato.anyathā
English Translation
Fixity in self-knowledge and seeing God as the object of true knowledge, all this is declared as knowledge; and what is other than this is called ignorance.
हिन्दी अनुवाद
अध्यात्मज्ञान में नित्य स्थिति और तत्त्वज्ञान के अर्थ रूप परमात्मा को ही देखना—यह सब ज्ञान है, और जो इससे विपरीत है, वह अज्ञान है—ऐसा कहा है ॥
BG 13.13 अनुष्टुप्
ज्ञेयं यत्तत्प्रवक्ष्यामि यज्ज्ञात्वामृतमश्नुते
अनादिमत्परं ब्रह्म न सत्तन्नासदुच्यते
jñeyaṃ yattatpravakṣyāmi yajjñātvāmṛtamaśnute .anādi matparaṃ brahma na sattannāsaducyate
English Translation
That which is to be known, which when known one attains immortality, is the beginningless supreme Brahman; there is nothing like it anywhere. I shall speak to you at length about that which ought to be known, and knowing which one attains supreme Bliss. That supreme Brahma, who is the lord of beginning less entities, is said to be neither Satnor Asat.
हिन्दी अनुवाद
जो जानने योग्य है तथा जिसको जानकर मनुष्य अमृतत्व को प्राप्त होता है, वह अनादि और परम ब्रह्म है, और उसका कोई समान नहीं है | परमानन्द को प्राप्त होता है, उसको भलीभाँति कहूँगा। वह अनादिवाला परमब्रह्म न सत् ही कहा जाता है, न असत् ही।
BG 13.14 अनुष्टुप्
सर्वतः पाणिपादं तत्सर्वतोऽक्षिशिरोमुखम्
सर्वतः श्रुतिमल्लोके सर्वमावृत्य तिष्ठति
sarvataḥ pāṇipādaṃ tatsarvato.akṣiśiromukham .sarvataḥ śrutimalloke sarvamāvṛtya tiṣṭhati
English Translation
It has hands and feet on all sides, eyes, head and mouth in all directions, and ears all round; for it stands pervading all in the universe.
हिन्दी अनुवाद
वह सब और हाथ-पैरवाला, सब और नेत्र, सिर और मुखवाला तथा सब और कानवाला है। क्योंकि वह संसार में सबको व्याप्त करके स्थित है।
BG 13.15 अनुष्टुप्
सर्वेन्द्रियगुणाभासं सर्वेन्द्रियविवर्जितम्
असक्तं सर्वभृच्चैव निर्गुणं गुणभोक्तृ च
sarvendriyaguṇābhāsaṃ sarvendriyavivarjitam .asaktaṃ sarvabhṛccaiva nirguṇaṃ guṇabhoktṛ ca
English Translation
Though perceiving all sense-objects it is, really speaking, devoid of all senses. Nay, though unattached, it is the sustainer of all nonetheless; and though attributeless, it is the enjoyer of qualities.
हिन्दी अनुवाद
वह सम्पूर्ण इन्द्रियों के विषयों को जानने वाला है, परन्तु वास्तव में सब इन्द्रियों से रहित है, तथा आसक्ति रहित होने पर भी सबका धारण- पोषण करने वाला और निर्गुण होने पर भी गुणों को भोगने वाला है ॥
BG 13.16 अनुष्टुप्
बहिरन्तश्च भूतानामचरं चरमेव च
सूक्ष्मत्वात्तदविज्ञेयं दूरस्थं चान्तिके च तत्
bahirantaśca bhūtānāmacaraṃ carameva ca .sūkṣmatvāttadavijñeyaṃ dūrasthaṃ cāntike ca tat
English Translation
It exists without and within all beings, and constitutes the animate and inanimate creation as well. And by reason of Its subtlety, It is incomprehensible; it is close at hand and stand afar too.
हिन्दी अनुवाद
वह चर-अचर सब भूतों के बाहर-भीतर परिपूर्ण है, और चर-अचररूप भी वही है और वह सूक्ष्म होने से अविज्ञेय है तथा अति समीप में और दूर में भी स्थित वही है ॥
BG 13.17 अनुष्टुप्
अविभक्तं च भूतेषु विभक्तमिव च स्थितम्
भूतभर्तृ च तज्ज्ञेयं ग्रसिष्णु प्रभविष्णु च
avibhaktaṃ ca bhūteṣu vibhaktamiva ca sthitam .bhūtabhartṛ ca tajjñeyaṃ grasiṣṇu prabhaviṣṇu ca
English Translation
Though integral like space in its undivided aspect. It appears divided as it were in all animate and inanimate beings. And that godhead, which is the only object worth knowing, is the sustainer of beings, the destroyerand the creator of all.
हिन्दी अनुवाद
वह परमात्मा विभाजन रहित एक रूप से आकाश के सदृश परिपूर्ण होने पर भी चराचर सम्पूर्ण भूतों में विभक्त-सा स्थित प्रतीत होता है। तथा वह जानने योग्य परमात्मा विष्णु रूप से भूतों को धारण- पोषण करने वाला और रूद्ररूप से संहार करने वाला तथा ब्रह्म रूप से सबको उत्पन्न करने वाला है ॥
BG 13.18 अनुष्टुप्
ज्योतिषामपि तज्ज्योतिस्तमसः परमुच्यते
ज्ञानं ज्ञेयं ज्ञानगम्यं हृदि सर्वस्य विष्ठितम्
jyotiṣāmapi tajjyotistamasaḥ paramucyate .jñānaṃ jñeyaṃ jñānagamyaṃ hṛdi sarvasya viṣṭhitam
English Translation
That is the light of all lights, beyond darkness; it is knowledge, the object of knowledge, and the goal of knowledge, the most subtle of all.
हिन्दी अनुवाद
वह परब्रह्म ज्योतियों का भी ज्योति तथा अज्ञान रूपी अन्धकार से परे कहा जाता है। वह परमात्मा बोधस्वरूप, जानने योग्य, ज्ञान से ही प्राप्त होने वाला और सबके हृदय में स्थित है।
BG 13.19 अनुष्टुप्
इति क्षेत्रं तथा ज्ञानं ज्ञेयं चोक्तं समासतः
मद्भक्त एतद्विज्ञाय मद्भावायोपपद्यते
iti kṣetraṃ tathā jñānaṃ jñeyaṃ coktaṃ samāsataḥ .madbhakta etadvijñāya madbhāvāyopapadyate
English Translation
Thus the truth of the Ksetra and knowledge, as well as of the object worth knowing, God has been briefly discussed; knowing this in reality, My devotee enters into My Being.
हिन्दी अनुवाद
इस प्रकार क्षेत्र तथा ज्ञान और जानने योग्य परमात्मा का स्वरूप संक्षेप से कहा गया। मेरा भक्त इसको तत्त्व से जानकर मेरे स्वरूप को प्राप्त होता है॥
BG 13.20 अनुष्टुप्
प्रकृतिं पुरुषं चैव विद्ध्यनादी उभावपि
विकारांश्च गुणांश्चैव विद्धि प्रकृतिसम्भवान्
prakṛtiṃ puruṣaṃ caiva viddhyanādi ubhāvapi .vikārāṃśca guṇāṃścaiva viddhi prakṛtisambhavān
English Translation
Prakrti and Purusha, know both these as beginningless, and know all modifications such as likes and dislikes etc. and all objects constituted of the three Gunas as born of Prakrti.
हिन्दी अनुवाद
प्रकृति और पुरुष, इन दोनों को ही तू अनादि जान। और राग-द्वेषादि विकारों को तथा त्रिगुणात्मक सम्पूर्ण पदार्थों को भी प्रकृति से ही उत्पन्न जान॥
BG 13.21 अनुष्टुप्
कार्यकारणकर्तृत्वे हेतुः प्रकृतिरुच्यते
पुरुषः सुखदुःखानां भोक्तृत्वे हेतुरुच्यते
kāryakāraṇakartṛtve hetuḥ prakṛtirucyate .puruṣaḥ sukhaduḥkhānāṃ bhoktṛtve heturucyate
English Translation
Prakrti is said to be responsible for bringing forth the evolutes and the instruments; while the individual soul is declared to be the cause of experience of joys and sorrows.
हिन्दी अनुवाद
कार्य और कारण को उत्पन्न करने में हेतु प्रकृति कही जाती है और जीवात्मा सुख-दुःखों के भोकापन में अर्थात् भोगने में हेतु कहा जाता है॥
BG 13.22 अनुष्टुप्
पुरुषः प्रकृतिस्थो हि भुङ्क्ते प्रकृतिजान्गुणान्
कारणं गुणसङ्गोऽस्य सदसद्योनिजन्मसु
puruṣaḥ prakṛtistho hi bhuṅkte prakṛtijānguṇān .kāraṇaṃ guṇasaṅgo.asya sadasadyonijanmasu
English Translation
Only the Purusha seated in Prakrti senses objects of the nature of the three Gunas evolved from Prakrti. And it is contact with these Gunas that is responsible for the birth of this soul in good and evil wombs.
हिन्दी अनुवाद
प्रकृति में स्थित ही पुरुष प्रकृति से उत्पन्न त्रिगुणात्मक पदार्थों को भोगता है और इन गुणों का संग ही इस जीवात्मा के अच्छी-बुरी योनीयों में जन्म लेने का कारण है ॥
BG 13.23 अनुष्टुप्
उपद्रष्टानुमन्ता च भर्ता भोक्ता महेश्वरः
परमात्मेति चाप्युक्तो देहेऽस्मिन्पुरुषः परः
upadraṣṭānumantā ca bhartā bhoktā maheśvaraḥ .paramātmeti cāpyukto dehe.asminpuruṣaḥ paraḥ
English Translation
In this body, the soul is indeed the Supreme Soul. Being the witness, it is the seer; being the giver of true knowledge, it is the approver; being the sustainer of all, it is the supporter; being the enjoyer of life, it is the enjoyer; being the lord of Brahma and others, it is the great Lord; and being pure consciousness and bliss, it is called the Supreme Soul.
हिन्दी अनुवाद
इस देह में स्थित यह आत्मा वास्तव में परमात्मा ही है। वही साक्षी होने से उपद्रष्टा और यथार्थ सम्मति देने वाला होने से अनुमन्ता, सबका धारण- पोषण करने वाला होने से भर्ता, जीवरूप से भोक्ता, ब्रह्मा आदि का भी स्वामी होने से महेश्वर और शुद्ध सच्चिदानन्दचन होने से परमात्मा—ऐसा कहा गया है ॥
BG 13.24 अनुष्टुप्
य एवं वेत्ति पुरुषं प्रकृतिं च गुणैः सह
सर्वथा वर्तमानोऽपि न स भूयोऽभिजायते
ya evaṃ vetti puruṣaṃ prakṛtiṃ ca guṇaiḥ saha .sarvathā vartamāno.api na sa bhūyo.abhijāyate
English Translation
He who thus knows the Purushaand Prakrtitogether with the Gunas,—even though performing his duties in every way, is never born again.
हिन्दी अनुवाद
इस प्रकार पुरुष को और गुणों के सहित प्रकृति को जो मनुष्य तत्व से जानता है, वह सब प्रकार से कर्तव्य कर्म करता हुआ भी फिर नहीं जन्मता ॥
BG 13.25 अनुष्टुप्
ध्यानेनात्मनि पश्यन्ति केचिदात्मानमात्मना
अन्ये साङ्ख्येन योगेन कर्मयोगेन चापरे
dhyānenātmani paśyanti kecidātmānamātmanā .anye sāṅkhyena yogena karmayogena cāpare
English Translation
Some by meditation behold the supreme Spirit in the heart with the help of their refined and sharp intellect; others realize It through the discipline of Knowledge, and others again, through the discipline of Action.
हिन्दी अनुवाद
बुद्धि से ध्यान के द्वारा हृदय में देखते हैं; अन्य कितने ही ज्ञान योग के द्वारा और दूसरे कितने ही कर्मयोग के द्वारा देखते हैं अर्थात् प्राप्त करते हैं ॥
BG 13.26 अनुष्टुप्
अन्ये त्वेवमजानन्तः श्रुत्वान्येभ्य उपासते
तेऽपि चातितरन्त्येव मृत्युं श्रुतिपरायणाः
anye tvevamajānantaḥ śrutvānyebhya upāsate .te.api cātitarantyeva mṛtyuṃ śrutiparāyaṇāḥ
English Translation
Other dull witted persons, however, not knowing thus, worship even as they have heard from others; and even those who are thus devoted to hearing, are able to cross the ocean of mundane existence in the shape of death.
हिन्दी अनुवाद
परन्तु इनसे दूसरे अर्थात् जो मंदबुद्धिवाले पुरुष हैं, वे इस प्रकार न जानते हुए दूसरों से अर्थात् तत्त्व के जानने वाले पुरुषों से सुनकर ही तदनुसार उपासना करते हैं और वे श्रवणपरायण पुरुष भी मृत्यु रूप संसार सागर को निःसंदेह तर जाते हैं॥
BG 13.27 अनुष्टुप्
यावत्सञ्जायते किञ्चित्सत्त्वं स्थावरजङ्गमम्
क्षेत्रक्षेत्रज्ञसंयोगात्तद्विद्धि भरतर्षभ
yāvatsañjāyate kiñcitsattvaṃ sthāvarajaṅgamam .kṣetrakṣetrajñasaṃyogāttadviddhi bharatarṣabha
English Translation
Arjuna, whatsoever being, animate or inanimate, is born, know it as emanated from the union of Ksetraand the ksetrajña.
हिन्दी अनुवाद
हे अर्जुन ! जितने भी स्थावर-जंगम प्राणी उत्पन्न होते हैं, उन सबको तू क्षेत्र और क्षेत्रज्ञ के संयोग से ही उत्पन्न जान ।।
BG 13.28 अनुष्टुप्
समं सर्वेषु भूतेषु तिष्ठन्तं परमेश्वरम्
विनश्यत्स्वविनश्यन्तं यः पश्यति स पश्यति
samaṃ sarveṣu bhūteṣu tiṣṭhantaṃ parameśvaram .vinaśyatsvavinaśyantaṃ yaḥ paśyati sa paśyati
English Translation
He alone truly sees, who sees the supreme Lord as imperishable and abiding equally in all perishable beings, both animate and inanimate
हिन्दी अनुवाद
जो पुरुष नष्ट होते हुए सब चराचर भूतों में परमेश्वर को नाशरहित और समभाव से स्थित देखता है वही यथार्थ देखता है ।।
BG 13.29 अनुष्टुप्
समं पश्यन्हि सर्वत्र समवस्थितमीश्वरम्
न हिनस्त्यात्मनात्मानं ततो याति परां गतिम्
samaṃ paśyanhi sarvatra samavasthitamīśvaram .na hinastyātmanātmānaṃ tato yāti parāṃ gatim
English Translation
For, he who kills not himself by himself be seeing the supreme Lord, equally present in all, as one, thereby reaches the supreme state.
हिन्दी अनुवाद
क्योंकि जो पुरुष सब में समभाव से स्थित परमेश्वर को समान देखता हुआ अपने द्वारा अपने को नष्ट नहीं करता, इससे वह परम गति को प्राप्त होता है ॥
BG 13.30 अनुष्टुप्
प्रकृत्यैव च कर्माणि क्रियमाणानि सर्वशः
यः पश्यति तथात्मानमकर्तारं स पश्यति
prakṛtyaiva ca karmāṇi kriyamāṇāni sarvaśaḥ .yaḥ paśyati tathātmānamakartāraṃ sa paśyati
English Translation
And he alone really sees, who sees all actions being performed in every way by Prakrti alone, and the Self as the non-doer.
हिन्दी अनुवाद
और जो पुरुष सम्पूर्ण कर्मों को सब प्रकार से प्रकृति के द्वारा ही किये जाते हुए देखता है और आत्मा को अकर्ता देखता है, वही यथार्थ देखता है ॥
BG 13.31 अनुष्टुप्
यदा भूतपृथग्भावमेकस्थमनुपश्यति
तत एव च विस्तारं ब्रह्म सम्पद्यते तदा
yadā bhūtapṛthagbhāvamekasthamanupaśyati .tata eva ca vistāraṃ brahma sampadyate tadā
English Translation
The moment man perceives the diversified existence of beings as rooted in the one supreme Spirit, and the spreading forth of all beings from the same, that very moment he attains Brahma.
हिन्दी अनुवाद
जिस क्षण यह पुरुष भूतों के पृथक्-पृथक् भाव को एक परमात्मा में ही स्थित तथा उस परमात्मा से ही सम्पूर्ण भूतों का विस्तार देखता है, उसी क्षण वह सच्चिदानन्दधन ब्रह्म को प्राप्त हो जाता है ॥
BG 13.32 अनुष्टुप्
अनादित्वान्निर्गुणत्वात्परमात्मायमव्ययः
शरीरस्थोऽपि कौन्तेय न करोति न लिप्यते
anāditvānnirguṇatvātparamātmāyamavyayaḥ .śarīrastho.api kaunteya na karoti na lipyate
English Translation
O Arjuna! Being without beginning and devoid of qualities, this imperishable Supreme Soul, though residing in the body, neither acts nor is affected.
हिन्दी अनुवाद
हे अर्जुन! अनादि होने से और निर्गुण होने से यह अविनाशी परमात्मा शरीर में स्थित होने पर भी वास्तव में न तो कुछ करता है और न लिप्त ही होता है ॥
BG 13.33 अनुष्टुप्
यथा सर्वगतं सौक्ष्म्यादाकाशं नोपलिप्यते
सर्वत्रावस्थितो देहे तथात्मा नोपलिप्यते
yathā sarvagataṃ saukṣmyādākāśaṃ nopalipyate .sarvatrāvasthito dehe tathātmā nopalipyate
English Translation
As the all-pervading ether is not tainted by reason of its subtlety, so seated everywhere in the body, the Self is not affected by the attributes of the body due to its attributeless character.
हिन्दी अनुवाद
जिस प्रकार सर्वत्र व्याप्त आकाश सूक्ष्म होने के कारण लिप्त नहीं होता, वैसे ही देह में सर्वत्र स्थित आत्मा निर्गुण होने के कारण देह के गुणों से लिप्त नहीं होता ॥
BG 13.34 अनुष्टुप्
यथा प्रकाशयत्येकः कृत्स्नं लोकमिमं रविः
क्षेत्रं क्षेत्री तथा कृत्स्नं प्रकाशयति भारत
yathā prakāśayatyekaḥ kṛtsnaṃ lokamimaṃ raviḥ .kṣetraṃ kṣetrī tathā kṛtsnaṃ prakāśayati bhārata
English Translation
O Arjuna! Just as the one sun illuminates the entire world, in the same way, the one Self illuminates the entire field.
हिन्दी अनुवाद
हे अर्जुन! जिस प्रकार एक ही सूर्य इस सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड को प्रकाशित करता है, उसी प्रकार एक ही आत्मा सम्पूर्ण क्षेत्र को प्रकाशित करता है ॥
BG 13.35 अनुष्टुप्
क्षेत्रक्षेत्रज्ञयोरेवमन्तरं ज्ञानचक्षुषा
\nभूतप्रकृतिमोक्षं च ये विदुर्यान्ति ते परम्
kṣetrakṣetrajñayorevamantaraṃ jñānacakṣuṣā .bhūtaprakṛtimokṣaṃ ca ye viduryānti te param
English Translation
Arjuna, as the one sun illumines this entire universe, so the one Atmaillumines the whole Ksetra.
हिन्दी अनुवाद
इस प्रकार क्षेत्र और क्षेत्रज्ञ के भेद को तथा कार्य सहित प्रकृति से मुक्त होने को जो पुरुष ज्ञान-नेत्रों द्वारा तत्त्व से जानते हैं, वे महात्माजन परम ब्रह्म परमात्मा को प्राप्त होते हैं ॥
← Previous (Ch. 12) Full Table of Contents Next (Ch. 14) →