Skip to main content
Search
BG
Bhagavad Gītā • Chapter 15

Puruṣottama Yoga

पुरुषोत्तमयोगः

The Yoga of the Supreme Divine Person and the Cosmic Tree of Existence

Total: 20 Verses • Citations: BG 15.1–20 • 1 Lexicon Terms
BG 15.1 अनुष्टुप्
श्रीभगवानुवाच
ऊर्ध्वमूलमधःशाखमश्वत्थं प्राहुरव्ययम्
छन्दांसि यस्य पर्णानि यस्तं वेद स वेदवित्
śrībhagavānuvāca .ūrdhvamūlamadhaḥśākhamaśvatthaṃ prāhuravyayam .chandāṃsi yasya parṇāni yastaṃ veda sa vedavit
English Translation
Shree Bhagavan said: He who knows the pipal tree; which is said to be imperishable, having its root above and branches below, and whose leaves are the Vedas—he alone knows the Vedas.
हिन्दी अनुवाद
श्रीभगवान ने कहा—आदि पुरुष परमेश्वर रूप मूल वाले और ब्रह्मा रूप मुख्य शाखा वाले जिस संसार रूप पीपल के वृक्ष को अविनाशी कहते हैं; तथा वेद जिसके पत्ते कहे गये हैं—उस संसार रूप वृक्ष को जो पुरुष मूल सहित तत्व से जानता है, वह वेद के तात्पर्य को जानने वाला है |
BG 15.2 उपजातिः
अधश्चोर्ध्वं प्रसृतास्तस्य शाखागुणप्रवृद्धा विषयप्रवालाः
अधश्च मूलान्यनुसन्ततानिकर्मानुबन्धीनि मनुष्यलोके
adhaścordhvaṃ prasṛtāstasya śākhā guṇapravṛddhā viṣayapravālāḥ .adhaśca mūlānyanusantatāni karmānubandhīni manuṣyaloke
English Translation
Fed by the three Gunas and having sense-objects for their tender leaves, the branches of the aforesaid treeextend both downwards and upwards; and its roots, which bind the soul according to its action in the human body, are spread in all regions, higher as well as lower.
हिन्दी अनुवाद
उस संसार वृक्ष की तीनों गुणों रूप जन के द्वारा बढ़ी हुई एवं विषय भोग रूप कोपलों वाली देव, मनुष्य और तिर्यंकु आदि योनि रूप शाखाएँ नीचे और ऊपर सर्वत्र फैली हुई हैं तथा मनुष्य लोक में कर्मों के अनुसार बाँधने वाली अहंता, ममता और वासना रूप जड़ें भी नीचे और ऊपर सभी लोकों में व्याप्त हो रही हैं |
BG 15.3 इन्द्रवज्रा
न रूपमस्येह तथोपलभ्यतेनान्तो न चादिर्न च सम्प्रतिष्ठा
अश्वत्थमेनं सुविरूढमूलंअसङ्गशस्त्रेण दृढेन छित्त्वा
na rūpamasyeha tathopalabhyate nānto na cādirna ca sampratiṣṭhā .aśvatthamenaṃ suvirūḍhamūlaṃ asaṅgaśastreṇa dṛḍhena chittvā
English Translation
The nature of this tree of creation does not on mature thought turn out what it is represented to be; for it has neither beginning nor end, nor even stability. Therefore, felling this Pipal tree, which is most firmly rooted, with the formidable axe of dispassion.
हिन्दी अनुवाद
इस संसार वृक्ष का स्वरूप जैसा कहा है वैसा यहाँ विचार-काल में नहीं पाया जाता। क्योंकि न तो इसका आदि है, न अन्त है तथा न इसकी अच्छी प्रकार से स्थिति ही है। इसलिए इस अहंता, ममता और वासना रूप अति दृढ़ मूलों वाले संसार रूप पीपल के वृक्ष को दृढ़ वैराग्य रूप शस्त्र द्वारा काटकर—|
BG 15.4 उपजातिः
ततः पदं तत्परिमार्गितव्यंयस्मिन्गता न निवर्तन्ति भूयः
तमेव चाद्यं पुरुषं प्रपद्ये
यतः प्रवृत्तिः प्रसृता पुराणी
tataḥ padaṃ tatparimārgitavyaṃ yasmingatā na nivartanti bhūyaḥ .tameva cādyaṃ puruṣaṃ prapadye .yataḥ pravṛttiḥ prasṛtā purāṇī
English Translation
Thereafter a man should diligently seek for that supreme state, viz., God, having attained to which they return no more to this world; and having fully resolved that he stand dedicated to that primeval BeingHimself, from whom the flow of this beginningless creation has progressed, he should dwell and meditate on Him.
हिन्दी अनुवाद
उसके पश्चात् उस परम पद रूप परमेश्वर को भलीभाँति खोजना चाहिये, जिसमें गये हुए पुरुष फिर लौटकर संसार में नहीं आते और जिस परमेश्वर से इस पुरातन संसार-वृक्ष की प्रवृत्ति विस्तार को प्राप्त हुई है, उसी आदि पुरुष नारायण के मैं शरण हूँ—इस प्रकार दृढ़ निश्चय करके उस परमेश्वर का मनन और निदिध्यासन करना चाहिये |
BG 15.5 इन्द्रवज्रा
निर्मानमोहा जितसङ्गदोषाअध्यात्मनित्या विनिवृत्तकामाः
द्वन्द्वैर्विमुक्ताः सुखदुःखसंज्ञैर्-गच्छन्त्यमूढाः पदमव्ययं तत्
nirmānamohā jitasaṅgadoṣā adhyātmanityā vinivṛttakāmāḥ .dvandvairvimuktāḥ sukhaduḥkhasaṃjñaira- gacchantyamūḍhāḥ padamavyayaṃ tat
English Translation
Those who have conquered pride, attachment, and faults, who are always spiritual, who have renounced desires, who are free from dualities of pleasure and pain, who are free from delusion, and who are established in the imperishable state.
हिन्दी अनुवाद
जिनका मान और मोह नष्ट हो गया है, जिन्होंने आस्तिक रूप दोष को जीत लिया है, जिनकी परमात्मा के स्वरूप में नित्य स्थिति है और जिनकी कामनाएँ पूर्ण रूप से नष्ट हो गयी हैं—वे सुख-दुःख नामक द्वन्द्वों से दद्रेर्विभुक्ताः हैं।
BG 15.6 अनुष्टुप्
न तद्भासयते सूर्यो न शशाङ्को न पावकः
यद्गत्वा न निवर्तन्ते तद्धाम परमं मम
na tadbhāsayate sūryo na śaśāṅko na pāvakaḥ .yadgatvā na nivartante taddhāma paramaṃ mama
English Translation
Neither the sun nor the moon nor even fire can illumine that supreme self-effulgent state, attaining to which they never return to this world. That is My supreme Abode.
हिन्दी अनुवाद
जिस परमपद को प्राप्त होकर मनुष्य लौटकर संसार में नहीं आते, उस स्वयं प्रकाश परमपद को न सूर्य प्रकाशित कर सकता है, न चन्द्रमा और न अग्नि ही; वही मेरा परमधाम है |
BG 15.7 अनुष्टुप्
ममैवांशो जीवलोके जीवभूतः सनातनः
मनःषष्ठानीन्द्रियाणि प्रकृतिस्थानि कर्षति
mamaivāṃśo jīvaloke jīvabhūtaḥ sanātanaḥ .manaḥṣaṣṭhānīndriyāṇi prakṛtisthāni karṣati
English Translation
The eternal Jivatma in this body is a particle of My own being; and it is that alone which draws round itself the mind and the five senses, which rest in Prakrti.
हिन्दी अनुवाद
इस देह में यह सनातन जीवात्मा मेरा ही अंश है और वही इन प्रकृति में स्थित मन और पाँचों इन्द्रियों को आकर्षण करता है |
BG 15.8 अनुष्टुप्
शरीरं यदवाप्नोति यच्चाप्युत्क्रामतीश्वरः
गृहीत्वैतानि संयाति वायुर्गन्धानिवाशयात्
śarīraṃ yadavāpnoti yaccāpyutkrāmatīśvaraḥ .gṛhitvaitāni saṃyāti vāyurgandhānivāśayāt
English Translation
As the wind carries the scent from its source, so the living entity, who is the master of the body, leaves one body and takes hold of the senses with the mind and enters another body.
हिन्दी अनुवाद
वायु गन्ध के स्थान से गन्ध को जैसे ग्रहण करके ले जाता है, वैसे ही देहादि का स्वामी जीवात्मा भी जिस शरीर का त्याग करता है, उससे इन मनसहित इन्द्रियों को ग्रहण करके फिर जिस शरीर को प्राप्त होता है, उसमें जाता है |
BG 15.9 अनुष्टुप्
श्रोत्रं चक्षुः स्पर्शनं च रसनं घ्राणमेव च
अधिष्ठाय मनश्चायं विषयानुपसेवते
śrotraṃ cakṣuḥ sparśanaṃ ca rasanaṃ ghrāṇameva ca .adhiṣṭhāya manaścāyaṃ viṣayānupasevate
English Translation
It is while dwelling in the senses of hearing, sight, touch, taste and smell, as well as in the mind, Jivatma enjoys the objects of senses.
हिन्दी अनुवाद
यह जीवात्मा श्रोत्र, चक्षु और त्वचा को तथा रसना, घ्राण और मन को आश्रय करके अर्थात् इन सबके सहारे से ही विषयों का सेवन करता है |
BG 15.10 अनुष्टुप्
उत्क्रामन्तं स्थितं वापि भुञ्जानं वा गुणान्वितम्
विमूढा नानुपश्यन्ति पश्यन्ति ज्ञानचक्षुषः
utkrāmantaṃ sthitaṃ vāpi bhuñjānaṃ vā guṇānvitam .vimūḍhā nānupaśyanti paśyanti jñānacakṣuṣaḥ
English Translation
The ignorant know not the soul departing from or dwelling in the body, or enjoying the objects of senses i.e., even when it is connected with the three Gunas; only those endowed with the eye of wisdom are able to realize it.
हिन्दी अनुवाद
शरीर को छोड़कर जाते हुए को अथवा शरीर में स्थित हुए को अथवा विषयों को भोगते हुए को इस प्रकार तीनों गुणों से युक्त हुए को भी अज्ञानी जन नहीं जानते, केवल ज्ञान रूप नेत्रों वाले विवेकशील ज्ञानी ही तत्व से जानते हैं |
BG 15.11 अनुष्टुप्
यतन्तो योगिनश्चैनं पश्यन्त्यात्मन्यवस्थितम्
यतन्तोऽप्यकृतात्मानो नैनं पश्यन्त्यचेतसः
yatanto yoginaścainaṃ paśyantyātmanyavasthitam .yatanto.apyakṛtātmāno nainaṃ paśyantyacetasaḥ
English Translation
Striving Yogis too are able to realize this Self enShreened in their heart. The ignorant; however, whose heart has not been purified, know not this Self in spite of their best endeavours.
हिन्दी अनुवाद
यत करने वाले योगी जन भी अपने हृदय में स्थित इस आत्मा को तत्त्व से जानते हैं; किंतु जिन्होंने अपने अन्तःकरण को शुद्ध नहीं किया है, ऐसे अज्ञानीजन तो यत करते रहने पर भी इस आत्मा को नहीं जानते |
BG 15.12 अनुष्टुप्
यदादित्यगतं तेजो जगद्भासयतेऽखिलम्
यच्चन्द्रमसि यच्चाग्नौ तत्तेजो विद्धि मामकम्
yadādityagataṃ tejo jagadbhāsayate.akhilam .yaccandramasi yaccāgnau tattejo viddhi māmakam
English Translation
The light in the sun, that illumines the entire solar world, and that which shines in the moon and that too which shines in the fire, know that light to be Mine.
हिन्दी अनुवाद
सूर्य में स्थित जो तेज सम्पूर्ण जगत को प्रकाशित करता है तथा जो तेज चन्द्रमा में है और जो अग्नि में है—उसको तू मेरा ही तेज जान |
BG 15.13 अनुष्टुप्
गामाविश्य च भूतानि धारयाम्यहमोजसा
पुष्णामि चौषधीः सर्वाः सोमो भूत्वा रसात्मकः
gāmāviśya ca bhūtāni dhārayāmyahamojasā .puṣṇāmi cauṣadhīḥ sarvāḥ somo bhūtvā rasātmakaḥ
English Translation
And permeating the soil, it is I who support all creatures by My vital power; and becoming the nectarine moon, I nourish all pllants.
हिन्दी अनुवाद
और मैं ही पृथ्वी में प्रवेश करके अपनी शक्ति से सब भूतों को धारण करता हूँ और रस स्वरूप अर्थात् अमृतमय चन्द्रमा होकर सम्पूर्ण औषधियों को अर्थात् वनस्पतियों को पुष्ट करता हूँ |
BG 15.14 अनुष्टुप्
अहं वैश्वानरो भूत्वा प्राणिनां देहमाश्रितः
प्राणापानसमायुक्तः पचाम्यन्नं चतुर्विधम्
ahaṃ vaiśvānaro bhūtvā prāṇināṃ dehamāśritaḥ .prāṇāpānasamāyuktaḥ pacāmyannaṃ caturvidham
English Translation
Taking the form of fire lodged in the body of all creatures and united with the Pranaand Apanabreaths, it is I who consume the four kinds of food.
हिन्दी अनुवाद
मैं ही सब प्राणियों के शरीर में स्थित रहने वाला प्राण और अपान से संयुक्त वैश्वानर अग्नि रूप होकर चार प्रकार के अन्न को पचाता हूँ|
BG 15.15 इन्द्रवज्रा
सर्वस्य चाहं हृदि सन्निविष्टोमत्तः स्मृतिर्ज्ञानमपोहनञ्च
वेदैश्च सर्वैरहमेव वेद्योवेदान्तकृद्वेदविदेव चाहम्
sarvasya cāhaṃ hṛdi sanniviṣṭo mattaḥ smṛtirjñānamapohanañca .vedaiśca sarvairahameva vedyo vedāntakṛdvedavideva cāham
English Translation
I am seated in the hearts of all; I am the beginning, the middle and the end of knowledge. I am memory, knowledge and forgetfulness. I am indeed the knower of the Vedas, and the author of Vedanta, and the remover of doubts.
हिन्दी अनुवाद
मैं ही सब प्राणियों के हृदय में अन्तःयामी रूप से स्थित हूँ तथा मुझसे ही स्मृति, ज्ञान और अपोहन होता है और सब वेदों द्वारा मैं ही जानने के योग्य हूँ तथा वेदान्त का कर्ता और वेदों को जानने वाला भी मैं ही हूँ|
BG 15.16 अनुष्टुप्
द्वाविमौ पुरुषौ लोके क्षरश्चाक्षर एव च
क्षरः सर्वाणि भूतानि कूटस्थोऽक्षर उच्यते
dvāvimau puruṣau loke kṣaraścākṣara eva ca .kṣaraḥ sarvāṇi bhūtāni kūṭastho.akṣara ucyate
English Translation
The perishable and the imperishable too—these are the two kinds of Purushas in this world. Of these, the bodies of all beings are spoken of as the perishable; while the jivatma or the embodied soul is called imperishable.
हिन्दी अनुवाद
इस संसार में नाशवान् और अविनाशी भी, ये दो प्रकार के पुरुष हैं। इनमें सम्पूर्ण भूत प्राणियों के शरीर तो नाशवान् और जीवात्मा अविनाशी कहा जाता है |
BG 15.17 अनुष्टुप्
उत्तमः पुरुषस्त्वन्यः परमात्मेत्युधाहृतः
यो लोकत्रयमाविश्य बिभर्त्यव्यय ईश्वरः
uttamaḥ puruṣastvanyaḥ paramātmetyudhāhṛtaḥ .yo lokatrayamāviśya bibhartyavyaya īśvaraḥ
English Translation
The Supreme Person is yet other than these, who, having entered all the three worlds, upholds and maintains all, and has been spoken of as the imperishable Lord and the supreme Spirit.
हिन्दी अनुवाद
इन दोनों से उत्तम पुरुष तो अन्य ही है, जो तीनों लोकों में प्रवेश करके सबका धारण- पोषण करता है एवं अविनाशी परमेश्वर और परमात्मा—इस प्रकार कहा गया है |
BG 15.18 अनुष्टुप्
यस्मात्क्षरमतीतोऽहमक्षरादपि चोत्तमः
अतोऽस्मि लोके वेदे च प्रथितः पुरुषोत्तमः
yasmātkṣaramatīto.ahamakṣarādapi cottamaḥ .ato.asmi loke vedeca prathitaḥ puruṣottamaḥ
English Translation
Since I am wholly beyond the perishable world of matter of Ksetra, and am superior even to the imperishable soul, hence I am well known in the world and in the Vedas as the Supreme Person.
हिन्दी अनुवाद
क्योंकि मैं नाशवान् जडवर्ग-क्षेत्र से तो सर्वथा अतीत हूँ और अविनाशी जीवात्मा से भी उत्तम हूँ, इसलिए लोक में और वेद में भी पुरुषोत्तम नाम से प्रसिद्ध हूँ |
BG 15.19 अनुष्टुप्
यो मामेवमसम्मूढो जानाति पुरुषोत्तमम्
स सर्वविद्भजति मां सर्वभावेन भारत
yo māmevamasammūḍho jānāti puruṣottamam .sa sarvavidbhajati māṃ sarvabhāvena bhārata
English Translation
Arjuna, the wise man who thus realizes Me as the Supreme Person,—knowing all, he constantly worship Mewith his whole being.
हिन्दी अनुवाद
हे भारत ! जो ज्ञानी पुरुष मुझको इस प्रकार तत्व से पुरुषोत्तम जानता है, वह सर्वज्ञ पुरुष सब प्रकार से निरन्तर मुझ वासुदेव परमेश्वर को ही भजता है |
BG 15.20 अनुष्टुप्
इति गुह्यतमं शास्त्रमिदमुक्तं मयानघ
एतद्बुद्ध्वा बुद्धिमान्स्यात्कृतकृत्यश्च भारत
iti guhyatamaṃ śāstramidamuktaṃ mayānagha .etadbuddhvā buddhimānsyātkṛtakṛtyaśca bhārata
English Translation
Arjuna, this most esoteric teaching has thus been imparted by Me; grasping it in essence man becomes wise and his mission in life is accomplished.
हिन्दी अनुवाद
हे निष्पाप अर्जुन! इस प्रकार यह अति रहस्य युक्त गोपनीय शास्त्र मेरे द्वारा कहा गया, इसका तत्व से जानकर मनुष्य ज्ञानी और कृतार्थ हो जाता है |
← Previous (Ch. 14) Full Table of Contents Next (Ch. 16) →