Skip to main content
Search
BG
Bhagavad Gītā • Chapter 11

Viśvarūpa-Darśana Yoga

विश्वरूपदर्शनयोगः

The Vision of the Cosmic Universal Form of the Divine

Total: 55 Verses • Citations: BG 11.1–55 • 1 Lexicon Terms • Page 2 of 2 (Verses 25 shown)
BG 11.31 उपजातिः
आख्याहि मे को भवानुग्ररूपोनमोऽस्तु ते देववर प्रसीद
विज्ञातुमिच्छामि भवन्तमाद्यंन हि प्रजानामि तव प्रवृत्तिम्
ākhyāhi me ko bhavānugrarūpo namo.astu te devavara prasīda .vijñātumicchāmi bhavantamādyaṃ na hi prajānāmi tava pravṛttim
English Translation
Tell me who You are with a form so terrible. My obeisance to You, O best of gods; be kind to me, I wish to know You, the Primal Being, in particular; for I know not Your purpose.
हिन्दी अनुवाद
मुझे बतलाइये कि आप उग्ररूप वाले कौन हैं? हे देवों में श्रेष्ठ! आपको नमस्कार हो। आप प्रसन्न होइये। आदि पुरुष आपको मैं विशेष रूप से जानना चाहता हूँ क्योंकि मैं आपकी प्रवृत्ति को नहीं जानता|
BG 11.32 उपजातिः
श्रीभगवानुवाच
कालोऽस्मि लोकक्षयकृत्प्रवृद्धोलोकान्समाहर्तुमिह प्रवृत्तः
ऋतेऽपि त्वां न भविष्यन्ति सर्वेयेऽवस्थिताः प्रत्यनीकेषु योधाः
śrībhagavānuvāca .kālo.asmi lokakṣayakṛtpravṛddho lokānsamāhartumiha pravṛttaḥ .ṛte.api tvāṃ na bhaviṣyanti sarve ye.avasthitāḥ pratyanīkeṣu yodhāḥ
English Translation
Shree Bhagavan said: I am inflamed Kala, the destroyer of the worlds. I am out to exterminate these people. Even without you all those warriors arrayed in the enemy’s camp must die.
हिन्दी अनुवाद
श्रीभगवान ने कहा - मैं लोकों का नाश करने वाला बढ़ा हुआ महाकाल हूँ। इस समय इन लोकों को नष्ट करने के लिये प्रवृत्त हुआ हूँ। इसलिये जो प्रतिपक्षियों की सेना में स्थित योद्धा लोग हैं वे सब तेरे बिना भी नहीं रहेंगे अर्थात तेरे युद्ध न करने पर भी इन सबका नाश हो जायेगा |
BG 11.33 उपजातिः
तस्मात्त्वमुत्तिष्ठ यशो लभस्वजित्वा शत्रून् भुङ्क्ष्व राज्यं समृद्धम्
मयैवैते निहताः पूर्वमेवनिमित्तमात्रं भव सव्यसाचिन्
tasmāttvamuttiṣṭha yaśo labhasva jitvā śatrūn bhuṅkṣva rājyaṃ samṛddham .mayaivaite nihatāḥ pūrvameva nimittamātraṃ bhava savyasācin
English Translation
Therefore, arise, gain fame, conquer the enemies, and enjoy a prosperous kingdom with wealth and resources. These brave warriors have already been slain by Me. O Savyasachin, you are only the instrument.
हिन्दी अनुवाद
अतएव तू उठ! यश प्राप्त कर और शत्रुओं को जीतकर धन-धान्य से सम्पन्न राज्य को भोग। ये सब शूरवीर पहले ही से मेरे ही द्वारा मारे हुए हैं। हे सव्यसाचिन! तू तो केवल निमित्तमात्र बन जा |
BG 11.34 उपजातिः
द्रोणं च भीष्मं च जयद्रथं चकर्णं तथान्यानपि योधवीरान्
मया हतांस्त्वं जहि मा व्यथिष्ठायुध्यस्व जेतासि रणे सपत्नान्
droṇaṃ ca bhīṣmaṃ ca jayadrathaṃ ca karṇaṃ tathānyānapi yodhavīrān .mayā hatāṃstvaṃ jahi mavyathiṣṭhā yudhyasva jetāsi raṇe sapatnān
English Translation
Do you kill Drona andBhishma and Jayadratha and Karna and even other brave warriors; who stand already killed by Me; fear not. You will surely conquer the enemies in this war; therefore, fight.
हिन्दी अनुवाद
द्रोणाचार्य और भीष्म पितामह तथा जयद्रथ और कर्ण तथा और भी बहूत-से-मेरे द्वारा मारे हुए शूरवीर योद्धाओं को तू मार। भय मत कर। निस्सन्देह तू युद्ध में वैरियों को जीतेगा। इसलिए युद्ध कर। |
BG 11.35 उपजातिः
सञ्जय उवाच
एतच्छ्रुत्वा वचनं केशवस्यकृताञ्जलिर्वेपमानः किरीटी
नमस्कृत्वा भूय एवाह कृष्णंसगद्गदं भीतभीतः प्रणम्य
sañjaya uvāca .etacchrutvā vacanaṃ keśavasya kṛtāñjalirvepamānaḥ kirīṭī .namaskṛtvā bhūya evāha kṛṣṇaṃ sagadgadaṃ bhītabhītaḥ praṇamya
English Translation
Sanjaya said: Hearing these words of Bhagavan Keshava, Arjuna tremblingly bowed to Him with joined palms, and bowing again in extreme terror spoke to Shree Krishna in faltering accents.
हिन्दी अनुवाद
संजय ने कहा—केशव भगवान् के इस वचन को सुनकर मुकुटधारी अर्जुन हाथ जोड़कर काँपता हुआ नमस्कार करके, फिर भी अत्यन्त भयभीत होकर प्रणाम करके भगवान् श्रीकृष्ण के प्रति गद्गद वाणी से बोला |
BG 11.36 उपजातिः
अर्जुन उवाच
स्थाने हृषीकेश तव प्रकीर्त्याजगत्प्रहृष्यत्यनुरज्यते च
रक्षांसि भीतानि दिशो द्रवन्तिसर्वे नमस्यन्ति च सिद्धसङ्घाः
arjuna uvāca .sthāne hṛṣīkeśa tava prakīrtyā jagatprahṛṣyatyanurajyate ca .rakṣāṃsi bhītāni diśo dravanti sarve namasyanti ca siddhasaṅghāḥ
English Translation
Arjuna said: Lord, well it is the universe exults and is filled with love by chanting Your names, virtues and glory; terrified Raksasas are fleeing in all directions, and all the hosts of Siddhas are bowing to You.
हिन्दी अनुवाद
अर्जुन ने कहा— हे अन्त्यामीन्! यह योग्य ही है कि आपके नाम, गुण और प्रभाव के कीर्तन से जगत अति हर्षित हो रहा है और अनुराग को भी प्राप्त हो रहा है तथा भयभीत राक्षस लोग दिशाओं में भाग रहे हैं और सब सिद्धगणों के समुदाय नमस्कार कर रहे हैं |
BG 11.37 उपजातिः
कस्माच्च ते न नमेरन्महात्मन्गरीयसे ब्रह्मणोऽप्यादिकर्त्रे
अनन्त देवेश जगन्निवासत्वमक्षरं सदसत्तत्परं यत्
kasmācca te na nameranmahātman garīyase brahmaṇo.apyādikartre .ananta deveśa jagannivāsa tvamakṣaraṃ sadasattatparaṃ yat
English Translation
O great soul, why should they not bow to You, who are the progenitor of Brahma himself and the greatest of the great? O infinite Lord of celestials, Abode of the universe, You are that which is existent, that which is non-existentand also that which is beyond both, viz., the indestructible Brahma.
हिन्दी अनुवाद
हे महात्मन् ! ब्रह्मा के भी आदि कर्ता और सबसे बड़े आपके लिये ये कैसे नमस्कार न करें; क्योंकि हे अनन्त ! हे देवेश ! हे जगन्निवास ! जो सत्, असत् और उनसे परे अक्षर अर्थात् सच्चिदानन्दघन ब्रह्म है, वह आप ही हैं |
BG 11.38 उपजातिः
त्वमादिदेवः पुरुषः पुराणस्-त्वमस्य विश्वस्य परं निधानम्
वेत्तासि वेद्यं च परं च धामत्वया ततं विश्वमनन्तरूप
tvamādidevaḥ puruṣaḥ purāṇasa- tvamasya viśvasya paraṃ nidhānam .vettāsi vedyaṃ ca paraṃ ca dhāma tvayā tataṃ viśvamanantarūpa
English Translation
You are the primal Deity, the most ancient Person; You are the ultimate resort of this universe. You are both the knower and the knowable, and the highest abode. It is You who pervade the universe, assuming endless forms.
हिन्दी अनुवाद
आप आदि देव और सनातन पुरुष हैं, आप इस जगत के परम आश्रय और जानने वाले तथा जानने योग्य और परम धाम हैं। हे अनन्त रूप! आपसे यह सब जगत व्याप्त अर्थात् परिपूर्ण है |
BG 11.39 उपजातिः
वायुर्यमोऽग्निर्वरुणः शशाङ्कःप्रजापतिस्त्वं प्रपितामहश्च
नमो नमस्तेऽस्तु सहस्रकृत्वःपुनश्च भूयोऽपि नमो नमस्ते
vāyuryamo.agnirvaruṇaḥ śaśāṅkaḥ prajāpatistvaṃ prapitāmahaśca .namo namaste.astu sahasrakṛtvaḥ punaśca bhūyo.api namo namaste
English Translation
You are Vayu, Yama, Agni, the moon-god, Brahma, nay, the father of Brahma Himself. Hail, hail to You a thousand times; salutations, repeated salutations O You once again.
हिन्दी अनुवाद
आप वायु, यमराज, अग्नि, वरुण, चन्द्रमा, प्रजा के स्वामी ब्रह्मा और ब्रह्मा के भी पिता हैं। आपके लिये हजारों बार नमस्कार ! नमस्कार हो !! आपके लिये फिर भी बार-बार नमस्कार ! नमस्कार !!
BG 11.40 उपजातिः
नमः पुरस्तादथ पृष्ठतस्तेनमोऽस्तु ते सर्वत एव सर्व
अनन्तवीर्यामितविक्रमस्त्वंसर्वं समाप्नोषि ततोऽसि सर्वः
namaḥ purastādatha pṛṣṭhataste namo.astu te sarvata eva sarva .anantavīryāmitavikramastvaṃ sarvaṃ samāpnoṣi tato.asi sarvaḥ
English Translation
O Lord of infinite prowess, my salutations to You from before and from behind. O soul of all, my obeisance to You from all sides indeed. You, who possess limitless might, pervade all; therefore, You are all.
हिन्दी अनुवाद
हे अनन्त सामर्थ्य वाले ! आपके लिये आगे से और पीछे से भी नमस्कार ! हे सर्वात्मन् ! आपके लिये सब ओर से ही नमस्कार हो। क्योंकि अनन्त पराक्रमशाली आप सब संसार को व्याप्त किये हुए हैं, इससे आप ही सर्वरूप हैं |
BG 11.41 उपजातिः
सखेति मत्वा प्रसभं यदुक्तंहे कृष्ण हे यादव हे सखेति
अजानता महिमानं तवेदंमया प्रमादात्प्रणयेन वापि
sakheti matvā prasabhaṃ yaduktaṃ he kṛṣṇa he yādava he sakheti .ajānatā mahimānaṃ tavedaṃ mayā pramādātpraṇayena vāpi
English Translation
O Krishna, O Yadava, O friend! Thinking of You as a mere companion, whatever I have said rashly, without understanding Your greatness, and disrespectfully in jest, while at play, reposing, sitting or at meals, either alone or before others, for all that I crave forgiveness from You, who are immeasurable.
हिन्दी अनुवाद
हे कृष्ण! हे यादव! हे सखे! इस प्रकार जो कुछ बिना सोचे-समझे हठात् कहा है; और हे अच्युत! आप जो मेरे द्वारा विनोद के लिये विहार, शय्या, आसन और भोजनादि में अकेले अथवा उन सज्जनों के सामने भी अपमानित किये गये हैं—वह सब अपराध अप्रमेय स्वरूप अर्थात् असीमित प्रभाव वाले आपसे मैं क्षमा करवाता हूँ |
BG 11.42 उपजातिः
यच्चावहासार्थमसत्कृतोऽसिविहारशय्यासनभोजनेषु
एकोऽथवाप्यच्युत तत्समक्षंतत्क्षामये त्वामहमप्रमेयम्
yaccāvahāsārthamasatkṛto.asi vihāraśayyāsanabhojaneṣu .eko.athavāpyacyuta tatsamakṣaṃ tatkṣāmaye tvāmahamaprameyam
English Translation
And whatever insult I may have offered to You in jest, while at play, resting, sitting, or at meals, either alone or in front of others, O Infallible One, I implore You, the immeasurable, to forgive me.
हिन्दी अनुवाद
हे अच्युत! आप जो मेरे द्वारा विनोद के लिये विहार, शय्या, आसन और भोजनादि में अकेले अथवा उन सज्जनों के सामने भी अपमानित किये गये हैं—वह सब अपराध अप्रमेय स्वरूप अर्थात् असीमित प्रभाव वाले आपसे मैं क्षमा करवाता हूँ |
BG 11.43 उपजातिः
पितासि लोकस्य चराचरस्यत्वमस्य पूज्यश्च गुरुर्गरीयान्
न त्वत्समोऽस्त्यभ्यधिकः कुतोऽन्योलोकत्रयेऽप्यप्रतिमप्रभाव
pitāsi lokasya carācarasya tvamasya pūjyaśca gururgarīyān .na tvatsamo.astyabhyadhikaḥ kuto.anyo lokatraye.apyapratimaprabhāva
English Translation
You are the father of all moving and non-moving beings, the greatest of gurus, and eminently worthy of worship. There is no one superior to You; how then can there be anyone equal to You in the three worlds?
हिन्दी अनुवाद
आप इस चराचर जगत के पिता और सबसे बड़े गुरु एवं अति पूजनीय हैं; हे अनुपम प्रभाव वाले! तीनों लोकों में आपके समान भी दूसरा कोई नहीं है, फिर अधिक तो कैसे हो सकता है |
BG 11.44 उपजातिः
तस्मात्प्रणम्य प्रणिधाय कायंप्रसादये त्वामहमीशमीड्यम्
पितेव पुत्रस्य सखेव सख्युःप्रियः प्रियायार्हसि देव सोढुम्
tasmātpraṇamya praṇidhāya kāyaṃ prasādaye tvāmahamīśamīḍyam .piteva putrasya sakheva sakhyuḥ priyaḥ priyāyārhasi deva soḍhum
English Translation
Therefore, Lord, prostrating my body at Your feet and bowing low I seek to propitiate You, the ruler of all and worthy of all praise. It behoves You to bear with me even as father bears with his son, a friend with his friend and a husband with his beloved spouse,
हिन्दी अनुवाद
अतएव हे प्रभो! मैं शरीर को भलीभाँति चरणों में निवेदित कर, प्रणाम करके, स्तुति करने योग्य आप ईश्वर को प्रसन्न होने के लिये प्रार्थना करता हूँ। हे देव! पिता जैसे पुत्र के, सखा जैसे सखा के और पति जैसे प्रियतमा पत्नी के अपराध सहन करते हैं—वैसे ही आप भी मेरे अपराध को सहन करने योग्य हैं|
BG 11.45 उपेन्द्रवज्रा
अदृष्टपूर्वं हृषितोऽस्मि दृष्ट्वाभयेन च प्रव्यथितं मनो मे
तदेव मे दर्शय देव रूपंप्रसीद देवेश जगन्निवास
adṛṣṭapūrvaṃ hṛṣito.asmi dṛṣṭvā bhayena ca pravyathitaṃ mano me .tadeva me darśaya deva rūpaṃ prasīda deveśa jagannivāsa
English Translation
Having Seen Your wondrous form, which was never seen before, I feel transported with joy; at the same time my mind is tormented by fear. Pray reveal to me that divine form; the form of Visnu with four arms; O Lord of celestials Abode of the universe, be gracious.
हिन्दी अनुवाद
मैं पहले न देखे हुए आपके इस आश्चर्यमय रूप को देखकर हर्षित हो रहा हूँ और मेरा मन भय से अति व्याकुल भी हो रहा है, इसलिये आप उस अपने चतुर्भुज विष्णु रूप को ही मुझे दिखलाइये! हे देवेश! हे जगन्निवास! प्रसन्न होइये |
BG 11.46 उपजातिः
किरीटिनं गदिनं चक्रहस्तंइच्छामि त्वां द्रष्टुमहं तथैव
तेनैव रूपेण चतुर्भुजेनसहस्रबाहो भव विश्वमूर्ते
kirīṭinaṃ gadinaṃ cakrahastaṃ icchāmi tvāṃ draṣṭumahaṃ tathaiva .tenaiva rūpeṇa caturbhujena sahasrabāho bhava viśvamūrte
English Translation
I wish to see You wearing the crown, holding the mace and discus in Your hands. Therefore, O thousand-armed one, O universal form, manifest Yourself in that four-armed form.Seeing such a dreadful Form of Mine as this, be not perturbed or perplexed; with a fearless and complacent mind, behold once more this My form adorned with conch, discus, mace and lotus.
हिन्दी अनुवाद
मैं वैसे ही आपको मुकुट धारण किये हुए तथा गदा और चक्र हाथ में लिये हुए देखना चाहता हूँ, इसलिये हे विश्व स्वरूप! हे सहस्रबाहो! आप उसी चतुर्भुज रूप से प्रकट होइये | मेरे इस प्रकार के इस विकराल रूप को देखकर तुझको व्याकुलता नहीं होनी चाहिये और मूढ़भाव भी नहीं होना चाहिये। तू भय रहित और प्रीतियुक्त मनवाला होकर उसी मेरे इस शंख-चक्र-गदा-पद्मयुक्त चतुर्भुज रूप को फिर देख|
BG 11.47 उपजातिः
श्रीभगवानुवाच
मया प्रसन्नेन तवार्जुनेदंरूपं परं दर्शितमात्मयोगात्
तेजोमयं विश्वमनन्तमाद्यंयन्मे त्वदन्येन न दृष्टपूर्वम्
śrībhagavānuvāca .mayā prasannena tavārjunedaṃ rūpaṃ paraṃ darśitamātmayogāt .tejomayaṃ viśvamanantamādyaṃ yanme tvadanyena na dṛṣṭapūrvam
English Translation
Shree Bhagavan said: Arjuna! pleased with you I have shown you, through My own power of Yoga, this supreme, effulgent, primal and infinite Cosmic Body, which was never seen before by any else than you.
हिन्दी अनुवाद
श्रीभगवान ने कहा—हे अर्जुन! अनुग्रहपूर्वक मैंने अपनी योगशक्ति के प्रभाव से यह मेरा परम तेजोमय, सबका आदि और सीमाहीन विराट् रूप तुझ को दिखलाया है, जिसे तेरे अतिरिक्त दूसरे किसी ने पहले नहीं देखा था |
BG 11.48 उपजातिः
न वेदयज्ञाध्ययनैर्न दानैर्-न च क्रियाभिर्न तपोभिरुग्रैः
एवंरूपः शक्य अहं नृलोकेद्रष्टुं त्वदन्येन कुरुप्रवीर
na vedayajñādhyayanairna dānaira- na ca kriyābhirna tapobhirugraiḥ .evaṃrūpaḥ śakya ahaṃ nṛloke draṣṭuṃ tvadanyena kurupravīra
English Translation
Arjuna, in this mortal world I cannot be seen in this Form by anyone else than you, either through study of the Vedas or of rituals, or a gain through gifts, actions or austere penances.
हिन्दी अनुवाद
हे अर्जुन! मनुष्य लोक में इस प्रकार विश्व रूप वाला मैं न वेद और यज्ञों के अध्ययन से, न दान से, न क्रियाओं से और न उग्र तपों से ही तेरे अतिरिक्त दूसरे के द्वारा देखा जा सकता हूँ|
BG 11.49 उपजातिः
मा ते व्यथा मा च विमूढभावोदृष्ट्वा रूपं घोरमीदृङ्ममेदम्
व्यपेतभीः प्रीतमनाः पुनस्त्वंतदेव मे रूपमिदं प्रपश्य
mā te vyathā mā ca vimūḍhabhāvo dṛṣṭvā rūpaṃ ghoramīdṛṅmamedam .vyapetabhīḥ prītamanāḥ punastvaṃ tadeva me rūpamidaṃ prapaśya
English Translation
Seeing such a dreadful Form of Mine as this, be not perturbed or perplexed; with a fearless and complacent mind, behold once again the same four-armed Form of Mine.
हिन्दी अनुवाद
मेरे इस प्रकार के इस विकराल रूप को देखकर तुझको व्याकुलता नहीं होनी चाहिये और मोहभाव भी नहीं होना चाहिये। तू भय रहित और प्रीतियुक्त मनवाला होकर उसी मेरे इस शंख-चक्र-गदा-पद्मयुक्त चतुर्भुज रूप को फिर देख |
BG 11.50 उपजातिः
सञ्जय उवाच
इत्यर्जुनं वासुदेवस्तथोक्त्वास्वकं रूपं दर्शयामास भूयः
आश्वासयामास च भीतमेनंभूत्वा पुनः सौम्यवपुर्महात्मा
sañjaya uvāca .ityarjunaṃ vāsudevastathoktvā svakaṃ rūpaṃ darśayāmāsa bhūyaḥ .āśvāsayāmāsa ca bhītamenaṃ bhūtvā punaḥ saumyavapurmahātmā
English Translation
Sanjaya said: Having spoken thus to Arjuna, Bhagavan Vasudeva again showed to him in the same way His own four-armed form; and then, assuming a gentle form, the high-souled Shree Krishna consoled the frightened Arjuna.
हिन्दी अनुवाद
सज्जय ने कहा—वासुदेव भगवान् ने अर्जुन के प्रति इस प्रकार कहकर फिर वैसे ही अपने चतुर्भुज रूप को दिखलाया और फिर महात्मा श्रीकृष्ण ने सौम्यमूर्ति होकर इस भयभीत अर्जुन को धीरज दिया|
BG 11.51 अनुष्टुप्
अर्जुन उवाच
दृष्ट्वेदं मानुषं रूपं तव सौम्यं जनार्दन
इदानीमस्मि संवृत्तः सचेताः प्रकृतिं गतः
arjuna uvāca .dṛṣṭvedaṃ mānuṣaṃ rūpaṃ tava saumyaṃ janārdana .idānīmasmi saṃvṛttaḥ sacetāḥ prakṛtiṃ gataḥ
English Translation
Arjuna said: Seeing this human form of Yours, O gentle Janardana, I now feel composed and conscious, having returned to my natural state. Arjuna said: Krishna, seeing this gentle human form of Yours I have regained my composure and am myself again.
हिन्दी अनुवाद
अर्जुन उवाच दृष्ट्वेदं मानुषं रूपं तव सौम्यं जनार्दन। इदानींमसि संधृतः सचेता: प्रकृतिं गत:| अर्जुन ने कहा—हे जनार्दन ! आपके इस अति शान्त मनुष्य रूप को देखकर अब मैं स्थिरचित हो गया हूँ और अपनी स्वाभाविक स्थिति को प्राप्त हो गया हूँ।
BG 11.52 अनुष्टुप्
श्रीभगवानुवाच
सुदुर्दर्शमिदं रूपं दृष्टवानसि यन्मम
देवा अप्यस्य रूपस्य नित्यं दर्शनकाङ्क्षिणः
śrībhagavānuvāca .sudurdarśamidaṃ rūpaṃ dṛṣṭavānasi yanmama .devā apyasya rūpasya nityaṃ darśanakāṅkṣiṇaḥ
English Translation
Shree Bhagavan said: This form of Minewhich you have just seen is exceedingly difficult to perceive. Even the gods are always eager to behold this form.
हिन्दी अनुवाद
श्रीभगवान ने कहा—मेरा जो चतुर्भुज रूप तुमने देखा है, यह सुदर्शन है अर्थात इसके दर्शन बड़े ही दुर्लभ हैं। देवता भी सदा इस रूप के दर्शन की आकांक्षा करते रहते हैं |
BG 11.53 अनुष्टुप्
नाहं वेदैर्न तपसा न दानेन न चेज्यया
शक्य एवंविधो द्रष्टुं दृष्टवानसि मां यथा
nāhaṃ vedairna tapasā na dānena na cejyayā .śakya evaṃvidho draṣṭuṃ dṛṣṭavānasi māṃ yathā
English Translation
Neither by study of the Vedas nor by penance, nor again by charity, nor even by ritual can I be seen in this formas you have seen Me.
हिन्दी अनुवाद
जिस प्रकार तुमने मुझको देखा है—इस प्रकार चतुष्पुर्ज रूप वाला मैं न वेदों से, न तपसे, न दानसे, और न यज्ञ से ही देखा जा सकता हूँ|
BG 11.54 अनुष्टुप्
भक्त्या त्वनन्यया शक्य अहमेवंविधोऽर्जुन
ज्ञातुं द्रष्टुं च तत्त्वेन प्रवेष्टुं च परन्तप
bhaktyā tvananyayā śakya ahamevaṃvidho.arjuna .jñātuṃ draṣṭuṃ ca tattvena praveṣṭuṃ ca parantapa
English Translation
Through single-minded devotion, however, I can be seen in this form; nay, known in essence and even entered into, O valiant Arjuna.
हिन्दी अनुवाद
परन्तु हे परंतप अर्जुन! अनन्य भक्ति के द्वारा इस प्रकार चतुष्पुर्ज रूप वाला मैं प्रत्यक्ष देखने के लिये, तत्त्व से जानने के लिये तथा प्रवेश करने के लिये अर्थात् एकीभाव से प्राप्त होने के लिये भी शक्य हूँ|
BG 11.55 अनुष्टुप्
मत्कर्मकृन्मत्परमो मद्भक्तः सङ्गवर्जितः
निर्वैरः सर्वभूतेषु यः स मामेति पाण्डव
matkarmakṛnmatparamo madbhaktaḥ saṅgavarjitaḥ .nirvairaḥ sarvabhūteṣu yaḥ sa māmeti pāṇḍava
English Translation
Arjuna, he who performs all his duties for My sake, depends on Me, is devoted to Me; has no attachment, and is free from malice towards all beings, reaches Me.
हिन्दी अनुवाद
हे अर्जुन ! जो पुरुष केवल मेरे ही लिये सम्पूर्ण कर्तव्य कर्मों को करने वाला है, मेरे परायण है, मेरा भक्त है, आसक्तिरहित है और सम्पूर्ण भूतप्राणियों में वैरभाव से रहित है—वह अनन्य भक्त युक्त पुरुष मुझको ही प्राप्त होता है |
← Previous (Ch. 10) Full Table of Contents Next (Ch. 12) →