Skip to main content
Search
BG
Bhagavad Gītā • Chapter 10

Vibhūti Yoga

विभूतियोगः

The Yoga of Divine Glories and Manifestations across the Universe

Total: 42 Verses • Citations: BG 10.1–42 • 1 Lexicon Terms • Page 1 of 2 (Verses 30 shown)
BG 10.1 अनुष्टुप्
श्रीभगवानुवाच
भूय एव महाबाहो शृणु मे परमं वचः
यत्तेऽहं प्रीयमाणाय वक्ष्यामि हितकाम्यया
śrībhagavānuvāca .bhūya eva mahābāho śṛṇu me paramaṃ vacaḥ .yatte.ahaṃ prīyamāṇāya vakṣyāmi hitakāmyayā
English Translation
Shree Bhagavan said: Arjuna, hear once again My supreme word, which I shall speak to you, who are so loving, out of solicitude for your welfare.
हिन्दी अनुवाद
श्रीभगवान ने कहा—हे महाबाहो! फिर भी मेरे परम रहस्य और प्रभावयुक्त वचन को सुन, जिसे मैं तुझ अतिशय प्रेम रखने वाले के लिये हित की इच्छा से कहूँगा |
BG 10.2 अनुष्टुप्
न मे विदुः सुरगणाः प्रभवं न महर्षयः
अहमादिर्हि देवानां महर्षीणां च सर्वशः
na me viduḥ suragaṇāḥ prabhavaṃ na maharṣayaḥ .ahamādirhi devānāṃ maharṣīṇāṃ ca sarvaśaḥ
English Translation
Neither gods nor the great sages know the secret of My birth; for I am the prime cause in all respects of gods as well as of the great seers.
हिन्दी अनुवाद
मेरी उत्पत्ति को अर्थात् लीला से प्रकट होने को न देवता लोग जानते हैं और न महर्षिजन ही जानते हैं, क्योंकि मैं सब प्रकार से देवताओं का और महर्षियों का भी आदि कारण हूँ |
BG 10.3 अनुष्टुप्
यो मामजमनादिं च वेत्ति लोकमहेश्वरम्
असम्मूढः स मर्त्येषु सर्वपापैः प्रमुच्यते
yo māmajamanādiṃ ca vetti lokamaheśvaram .asammūḍhaḥ sa martyeṣu sarvapāpaiḥ pramucyate
English Translation
He who knows Me in reality as birthless and without beginning, and as the supreme Lord of the Universe, he, undeluded among men, is purged of all sins.
हिन्दी अनुवाद
जो मुझको अजन्मा अर्थात् वास्तव में जन्मरहित, अनादि और लोकों का महान् ईश्वर तत्व से जानता है, वह मनुष्यों में ज्ञानी पुरुष सम्पूर्ण पापों से मुक्त हो जाता है |
BG 10.4 अनुष्टुप्
बुद्धिर्ज्ञानमसम्मोहः क्षमा सत्यं दमः शमः
सुखं दुःखं भवोऽभावो भयं चाभयमेव च
buddhirjñānamasammohaḥ kṣamā satyaṃ damaḥ śamaḥ .sukhaṃ duḥkhaṃ bhavo.abhāvo bhayaṃ cābhayameva ca
English Translation
Reason, right knowledge, unclouded understanding, forbearance, veracity, control over the senses and mind, joy and sorrow, evolution and dissolution, fear and fearlessness—these diverse traits of creatures emanate from me alone.
हिन्दी अनुवाद
निश्चय करने की शक्ति, यथार्थ ज्ञान, असम्मूढ़ता, क्षमा, सत्य, इन्द्रियों का वश में करना, मन का निग्रह तथा सुख-दुःख, उत्पत्ति-प्रलय और भय-अभय तथा नाना प्रकार के भाव मुझसे से होते हैं|
BG 10.5 अनुष्टुप्
अहिंसा समता तुष्टिस्तपो दानं यशोऽयशः
भवन्ति भावा भूतानां मत्त एव पृथग्विधाः
ahiṃsā samatā tuṣṭistapo dānaṃ yaśo.ayaśaḥ .bhavanti bhāvā bhūtānāṃ matta eva pṛthagvidhāḥ
English Translation
Non-violence, equanimity, contentment, austerity, charity, fame and obloquy—these diverse traits of creatures emanate from me alone.
हिन्दी अनुवाद
अहिंसा, समता, तुष्टि, तपस्या, दान, यश और अपयश ये भाव प्राणियों में मेरे मत से पृथ्वी पर विद्यमान हैं|
BG 10.6 अनुष्टुप्
महर्षयः सप्त पूर्वे चत्वारो मनवस्तथा
मद्भावा मानसा जाता येषां लोक इमाः प्रजाः
maharṣayaḥ sapta pūrve catvāro manavastathā .madbhāvā mānasā jātā yeṣāṃ loka imāḥ prajāḥ
English Translation
Seven great sages, four ancient Manus, and the fourteen progenitors including Sanaka and others, all these beings with minds born of me, have arisen by my will; their progeny fills the world.
हिन्दी अनुवाद
सात महर्षिजन, चार उनसे भी पूर्व में होने वाले सनकादि तथा स्वायम्भुव आदि चौदह मनु—ये मुझमें भाव वाले सब-के-सब मेरे संकल्प से उत्पन्न हुए हैं, जिनकी संसार में यह सम्पूर्ण प्रजा है|
BG 10.7 अनुष्टुप्
एतां विभूतिं योगं च मम यो वेत्ति तत्त्वतः
सोऽविकम्पेन योगेन युज्यते नात्र संशयः
etāṃ vibhūtiṃ yogaṃ ca mama yo vetti tattvataḥ .so.avikampena yogena yujyate nātra saṃśayaḥ
English Translation
He who knows in reality this supreme divine glory and supernatural power of Mine gets established in Me through unfaltering Devotion; of this there is no doubt.
हिन्दी अनुवाद
जो पुरुष मेरी इस परमेश्वर्य रूप विभूति को और योग शक्ति को तत्त्व से जानता है, वह निश्चल भक्ति योग से युक्त हो जाता है—इसमें कुछ भी संशय नहीं है |
BG 10.8 अनुष्टुप्
अहं सर्वस्य प्रभवो मत्तः सर्वं प्रवर्तते
इति मत्वा भजन्ते मां बुधा भावसमन्विताः
ahaṃ sarvasya prabhavo mattaḥ sarvaṃ pravartate .iti matvā bhajante māṃ budhā bhāvasamanvitāḥ
English Translation
I am the origin of all; everything proceeds from Me. Understanding this, the wise worship Me with devotion.
हिन्दी अनुवाद
मैं वासुदेव ही सम्पूर्ण जगत् की उत्पत्ति का कारण हूँ और मुझसे ही सब जगत् चेष्टा करता है—इस प्रकार जानकर बुधजन भक्ति भाव से युक्त होकर मुझे ही भजते हैं।
BG 10.9 अनुष्टुप्
मच्चित्ता मद्गतप्राणा बोधयन्तः परस्परम्
कथयन्तश्च मां नित्यं तुष्यन्ति च रमन्ति च
maccittā madgataprāṇā bodhayantaḥ parasparam .kathayantaśca māṃ nityaṃ tuṣyanti ca ramanti ca
English Translation
With their mind fixed on Me, and their lives surrendered to Me, enlightening one another about My greatness and speaking of Me, My devotees ever remain contented and take delight in Me.
हिन्दी अनुवाद
निरंतर मुझमें मन लगाने वाले और मुझ में ही प्राणों को अर्पण करने वाले भक्तजन मेरी भक्ति की चर्चा के द्वारा आपस में मेरे प्रभाव को जानते हुए तथा गुण और प्रभाव सहित मेरा कथन करते हुए ही निरंतर सन्तुष्ट होते हैं और मुझ वासुदेव में ही निरंतर रमण करते हैं |
BG 10.10 अनुष्टुप्
तेषां सततयुक्तानां भजतां प्रीतिपूर्वकम्
ददामि बुद्धियोगं तं येन मामुपयान्ति ते
teṣāṃ satatayuktānāṃ bhajatāṃ prītipūrvakam .dadāmi buddhiyogaṃ taṃ yena māmupayānti te
English Translation
On those ever united through meditation, with Me and worshipping Me with love, I confer that Yoga of wisdom through which they come to Me.
हिन्दी अनुवाद
उन निरंतर मेरे ध्यान आदि में लगे हुए और प्रेमपूर्वक भजने वाले भक्तों को मैं वह तत्त्व ज्ञान रूप योग देता हूँ, जिससे वे मुझको ही प्राप्त होते हैं|
BG 10.11 अनुष्टुप्
तेषामेवानुकम्पार्थमहमज्ञानजं तमः
नाशयाम्यात्मभावस्थो ज्ञानदीपेन भास्वता
teṣāmevānukampārthamahamajñānajaṃ tamaḥ .nāśayāmyātmabhāvastho jñānadīpena bhāsvatā
English Translation
In order to shower My grace on them I, dwelling in their heart, dispel the darkness born of ignorance by the shining light of wisdom.
हिन्दी अनुवाद
हे अर्जुन! उनके ऊपर अनुग्रह करने के लिये उनके अन्तःकरण में स्थित हुआ मैं स्वयं ही उनके अज्ञानजनित अन्धकार को प्रकाशमय तत्त्वज्ञान रूप दीपक के द्वारा नष्ट कर देता हूँ|
BG 10.12 अनुष्टुप्
अर्जुन उवाच
परं ब्रह्म परं धाम पवित्रं परमं भवान्
पुरुषं शाश्वतं दिव्यमादिदेवमजं विभुम्
arjuna uvāca .paraṃ brahma paraṃ dhāma pavitraṃ paramaṃ bhavān .puruṣaṃ śāśvataṃ divyamādidevamajaṃ vibhum
English Translation
Arjuna said: You are the transcendent Eternal, the supreme Abode and the greatest purifier; all the seers speak of You as the eternal divine Purusha, the primal Deity, unborn and all-pervading.
हिन्दी अनुवाद
आप परम ब्रह्म, परम धाम और परम पवित्र हैं, क्योंकि आपको सब ऋषिगण सनातन, दिव्य पुरुष एवं देवों का भी आदि देव, अजन्मा और सर्वव्यापी कहते हैं।
BG 10.13 अनुष्टुप्
आहुस्त्वामृषयः सर्वे देवर्षिर्नारदस्तथा
असितो देवलो व्यासः स्वयं चैव ब्रवीषि मे
āhustvāmṛṣayaḥ sarve devarṣirnāradastathā .asito devalo vyāsaḥ svayaṃ caiva bravīṣi me
English Translation
Likewise speak the celestial sage Narada, the sages Asita and Devala and the great sage Vyasa; and Yourself too proclaim this to me.
हिन्दी अनुवाद
वैसे ही देवर्षि नारद तथा असित और देवल ऋषि तथा महर्षि व्यास भी कहते हैं और स्वयं आप भी मेरे प्रति कहते हैं।
BG 10.14 अनुष्टुप्
सर्वमेतदृतं मन्ये यन्मां वदसि केशव
न हि ते भगवन्व्यक्तिं विदुर्देवा न दानवाः
sarvametadṛtaṃ manye yanmāṃ vadasi keśava .na hi te bhagavanvyaktiṃ vidurdevā na dānavāḥ
English Translation
Krishna, I believe as true all that You tell me, Lord, neither demons nor gods are aware of Your manifestation through sport.
हिन्दी अनुवाद
हे केशव! जो कुछ भी मेरे प्रति आप कहते हैं, इस सबको मैं सत्य मानता हूँ। हे भगवान! आपके लीलामय स्वरूप को न तो दानव जानते हैं और न देवता ही जानते हैं|
BG 10.15 अनुष्टुप्
स्वयमेवात्मनात्मानं वेत्थ त्वं पुरुषोत्तम
भूतभावन भूतेश देवदेव जगत्पते
svayamevātmanātmānaṃ vettha tvaṃ puruṣottama .bhūtabhāvana bhūteśa devadeva jagatpate
English Translation
O creator of beings, O Ruler of creatures, O God of gods, the Lord of the universe, O supreme Purusha, You alone know what You are by Yourself.
हिन्दी अनुवाद
हे भूतों को उत्पन्न करने वाले! हे भूतों के ईश्वर! हे देवों के देव! हे जगत के स्वामी! हे पुरुषोत्तम! आप स्वयं ही अपने से अपने को जानते हैं|
BG 10.16 अनुष्टुप्
वक्तुमर्हस्यशेषेण दिव्या ह्यात्मविभूतयः
याभिर्विभूतिभिर्लोकानिमांस्त्वं व्याप्य तिष्ठसि
vaktumarhasyaśeṣeṇa divyā hyātmavibhūtayaḥ .yābhirvibhūtibhirlokānimāṃstvaṃ vyāpya tiṣṭhasi
English Translation
Therefore, You alone can describe in full Your divine glories, whereby You stand pervading all these worlds.
हिन्दी अनुवाद
इसलिए आप ही उन अपनी दिव्य विभूतियों को सम्पूर्णता से कहने में समर्थ हैं, जिन विभूतियों के द्वारा आप इन सब लोकों को व्याप्त करके स्थित हैं |
BG 10.17 अनुष्टुप्
कथं विद्यामहं योगिंस्त्वां सदा परिचिन्तयन्
केषु केषु च भावेषु चिन्त्योऽसि भगवन्मया
kathaṃ vidyāmahaṃ yogiṃstvāṃ sadā paricintayan .keṣu keṣu ca bhāveṣu cintyo.asi bhagavanmayā
English Translation
O Master of Yoga, through what process of continuous meditation shall I know You? And in what particular forms, O Lord, are You to be meditated upon by me?
हिन्दी अनुवाद
हे योगेश्वर! मैं किस प्रकार निरंतर चिन्तन करता हुआ आपको जानूँ और हे भगवान्! आप किन-किन भावों में मेरे द्वारा चिन्तन करने योग्य हैं? |
BG 10.18 अनुष्टुप्
विस्तरेणात्मनो योगं विभूतिं च जनार्दन
भूयः कथय तृप्तिर्हि शृण्वतो नास्ति मेऽमृतम्
vistareṇātmano yogaṃ vibhūtiṃ ca janārdana .bhūyaḥ kathaya tṛptirhi śṛṇvato nāsti me.amṛtam
English Translation
Krishna, tell me once more in detail Your power of Yoga and Your glory; for I know no satiety in hearing Your nectar-like words.
हिन्दी अनुवाद
हे जनार्दन! अपनी योग शक्ति को और विभूति को फिर भी विस्तारपूर्वक कहिये, क्योंकि आपके अमृतमय वचनों को सुनते हुए मेरी तृष्टि नहीं होती अर्थात् सुनने की उत्कण्ठा बनी ही रहती है|
BG 10.19 अनुष्टुप्
श्रीभगवानुवाच
हन्त ते कथयिष्यामि दिव्या ह्यात्मविभूतयः
प्राधान्यतः कुरुश्रेष्ठ नास्त्यन्तो विस्तरस्य मे
śrībhagavānuvāca .hanta te kathayiṣyāmi divyā hyātmavibhūtayaḥ .prādhānyataḥ kuruśreṣṭha nāstyanto vistarasya me
English Translation
Shree Bhagavan said: Arjuna, now I shall tell you My conspicuous divine glories; for there is no limit to My magnitude.
हिन्दी अनुवाद
श्रीभगवान ने कहा— हे कुरुश्रेष्ठ! अब मैं जो मेरी दिव्य विभूतियाँ हैं, उनको तेरे लिये प्रधानता से कहूँगा; क्योंकि मेरे विस्तार का अन्त नहीं है|
BG 10.20 अनुष्टुप्
अहमात्मा गुडाकेश सर्वभूताशयस्थितः
अहमादिश्च मध्यं च भूतानामन्त एव च
ahamātmā guḍākeśa sarvabhūtāśayasthitaḥ .ahamādiśca madhyaṃ ca bhūtānāmanta eva ca
English Translation
Arjuna I am the universal Self seated in the heart of all beings; so I alone am the beginning and middle and also the end of all beings.
हिन्दी अनुवाद
हे अर्जुन ! मैं सब भूतों के हृदय में स्थित सबका आत्मा हूँ तथा सम्पूर्ण भूतों का आदि, मध्य और अन्त भी मैं ही हूँ |
BG 10.21 अनुष्टुप्
आदित्यानामहं विष्णुर्ज्योतिषां रविरंशुमान्
मरीचिर्मरुतामस्मि नक्षत्राणामहं शशी
ādityānāmahaṃ viṣṇurjyotiṣāṃ raviraṃśumān .marīcirmarutāmasmi nakṣatrāṇāmahaṃ śaśī
English Translation
I am Visnu among the twelve sons of Aditi, and the radiant sun among the luminaries; I am the glow of the Maruts, and the moon among the stars.
हिन्दी अनुवाद
मैं अदिति के बारह पुत्रों में विष्णु और ज्योतियों में किरणों वाला सूर्य हूँ तथा मैं उनचास वायुदेवताओं में मरीचि नामक वायुदेवता और नक्षत्रों का अधिपति चन्द्रमा हूँ |
BG 10.22 अनुष्टुप्
वेदानां सामवेदोऽस्मि देवानामस्मि वासवः
इन्द्रियाणां मनश्चास्मि भूतानामस्मि चेतना
vedānāṃ sāmavedo.asmi devānāmasmi vāsavaḥ .indriyāṇāṃ manaścāsmi bhūtānāmasmi cetanā
English Translation
Among the Vedas, I am the Samaveda; among the gods, I am Indra. Among the organs of perception etc., I am the mind; and I am the consciousnessin living beings.
हिन्दी अनुवाद
मैं वेदों में सामवेद हूँ, देवों में इन्द्र हूँ, इन्द्रियों में मन हूँ और भूत प्राणियों की चेतना अर्थात् जीवनी शक्ति हूँ |
BG 10.23 अनुष्टुप्
रुद्राणां शङ्करश्चास्मि वित्तेशो यक्षरक्षसाम्
वसूनां पावकश्चास्मि मेरुः शिखरिणामहम्
rudrāṇāṃ śaṅkaraścāsmi vitteśo yakṣarakṣasām .vasūnāṃ pāvakaścāsmi meruḥ śikhariṇāmaham
English Translation
Among the eleven Rudras; I am Siva; and among the Yaksas and Raksasas; I am the Lord of riches. Among the eight Vasus, I am the god of fire: and among the mountains, I am the Meru.
हिन्दी अनुवाद
मैं एकादश रुद्रों में शंकर हूँ और यक्ष तथा राक्षसों में धन का स्वामी कुबेर हूँ। मैं आठ वसुओं में अग्नि हूँ और शिखर वाले पर्वतों में सुमेरु पर्वत हूँ |
BG 10.24 अनुष्टुप्
पुरोधसां च मुख्यं मां विद्धि पार्थ बृहस्पतिम्
सेनानीनामहं स्कन्दः सरसामस्मि सागरः
purodhasāṃ ca mukhyaṃ māṃ viddhi pārtha bṛhaspatim .senānīnāmahaṃ skandaḥ sarasāmasmi sāgaraḥ
English Translation
Among the priests, Arjuna, know Me to be their chief, Brhaspati. Among warrior-chiefs, I am Skanda; and among the waters; I am the ocean.
हिन्दी अनुवाद
पुरोहितों में मुखिया बृहस्पति मुझको जान। हे पार्थ! मैं सेनापतियों में स्कन्द और जलाशयों में समुद्र हूँ|
BG 10.25 अनुष्टुप्
महर्षीणां भृगुरहं गिरामस्म्येकमक्षरम्
यज्ञानां जपयज्ञोऽस्मि स्थावराणां हिमालयः
maharṣīṇāṃ bhṛgurahaṃ girāmasmyekamakṣaram .yajñānāṃ japayajño.asmi sthāvarāṇāṃ himālayaḥ
English Translation
Among the great seers, I am Bhrgu; among words, I am the sacred syllable OM. Among offerings, I am the offering of Japa; and among the immovables, the Himalaya.
हिन्दी अनुवाद
मैं महर्षियों में भृगु और शब्दों में एक अक्षर अर्थात् ओंकार हूँ। सब प्रकार के यज्ञों में जपयज्ञ और स्थिर रहने वालों में हिमालय पहाड़ हूँ|
BG 10.26 अनुष्टुप्
अश्वत्थः सर्ववृक्षाणां देवर्षीणां च नारदः
गन्धर्वाणां चित्ररथः सिद्धानां कपिलो मुनिः
aśvatthaḥ sarvavṛkṣāṇāṃ devarṣīṇāṃ ca nāradaḥ .gandharvāṇāṃ citrarathaḥ siddhānāṃ kapilo muniḥ
English Translation
Among all trees, I am the Asvattha; among the celestial sages, Narada; among the Gandharvas, Citraratha; and among the Siddhas, I am the sage Kapila.
हिन्दी अनुवाद
मैं सब वृक्षों में पीपल का वृक्ष, देवर्षियों में नारद मुनि, गन्धर्वों में चित्ररथ और सिद्धों में कपिल मुनि हूँ|
BG 10.27 अनुष्टुप्
उच्चैःश्रवसमश्वानां विद्धि माममृतोद्भवम्
ऐरावतं गजेन्द्राणां नराणां च नराधिपम्
uccaiḥśravasamaśvānāṃ viddhi māmamṛtodbhavam .airāvataṃ gajendrāṇāṃ narāṇāṃ ca narādhipam
English Translation
Among horses, know Me to be the celestial horse Uccaihsrava, begotten of the churning of the ocean along with nectar; among mighty elephants Airavata; and among men, the king.
हिन्दी अनुवाद
घोड़ों में अमृत के साथ उत्पन्न होने वाला उच्चैःश्रव नामक घोड़ा, श्रेष्ठ हाथियों में ऐरावत नामक हाथी और मनुष्यों में राजा मुझको जान|
BG 10.28 अनुष्टुप्
आयुधानामहं वज्रं धेनूनामस्मि कामधुक्
प्रजनश्चास्मि कन्दर्पः सर्पाणामस्मि वासुकिः
āyudhānāmahaṃ vajraṃ dhenūnāmasmi kāmadhuk .prajanaścāsmi kandarpaḥ sarpāṇāmasmi vāsukiḥ
English Translation
Among weapons, I am the thunderbolt; among cows, I am the celestial cow Kamadhenu. I am the sexual desire which leads to procreation; among serpents, I am Vasuki.
हिन्दी अनुवाद
मैं शस्त्रों में वज्र और गौओं में कामधेनु हूँ। शास्त्रोक् रीति से सन्तान की उत्पत्ति का हेतु कामदेव हूँ, और सर्पों में सर्पराज वासुकी हूँ। |
BG 10.29 अनुष्टुप्
अनन्तश्चास्मि नागानां वरुणो यादसामहम्
पितॄणामर्यमा चास्मि यमः संयमतामहम्
anantaścāsmi nāgānāṃ varuṇo yādasāmaham .pitṝṇāmaryamā cāsmi yamaḥ saṃyamatāmaham
English Translation
Among Nagas, I am the serpent-god Ananta; and I am Varuna, the lord of aquatic creatures. Among the manes, I am Aryama, and among rulers, I am Yama.
हिन्दी अनुवाद
मैं नागों में शेष नाग और जलचरौं का अधिपति वरुण देवता हूँ और पितरों में अर्यमा नामक पितर तथा शासन करने वालों में यमराज मैं हूँ। |
BG 10.30 अनुष्टुप्
प्रह्लादश्चास्मि दैत्यानां कालः कलयतामहम्
मृगाणां च मृगेन्द्रोऽहं वैनतेयश्च पक्षिणाम्
prahlādaścāsmi daityānāṃ kālaḥ kalayatāmaham .mṛgāṇāṃ ca mṛgendro.ahaṃ vainateyaśca pakṣiṇām
English Translation
Among the Daityas, I am the great devotee Prahlada; and among reckoners, I am Time. So among quadrupeds, I am the lion; and among birds, I am Garuda.
हिन्दी अनुवाद
मैं दैत्यों में प्रह्लाद और गणना करने वालों का समय हूँ तथा पशुओं में मृगराज सिंह और पक्षियों में गरुड हूँ |
← Previous (Ch. 9) Full Table of Contents Next (Ch. 11) →