जागो लाल
ओ लाल हमारे जाग जियौ रे।
भास्कर तेज बरस रे,
प्रातःकाल होत उठी जाए।
खात-कुदत सुखी रैन का बालगोपाल,
हमारे मन को भाए।
क्रीड़ा करत मुस्काए,
मेरा जियो भर आए।
ओ लाल हमारे जाग जियौ रे।
चांद मुस्काय सो गयो रे।
सूरज प्रखर होये,
जाग जियौ रे माधव,
प्रातःकाल होत उठी जाए रे।
सुंदर मुस्कानिया छेड़ दो रे,
ओ लाल हमारे जाग जियौ रे।
जाग लो रे।
घीरोट खाए,
मंद-मंद मुस्कान रे।
जाग कृष्ण हमारे,
ओ लाल हमारे जाग जियौ रे।
साँवरी सेठ अब उठी जावे,
मोरे मन सों प्रीत भावे,
जागो लाल हमारे।
गुलितकंद तुम्हारे अंग पे सजा दे रे,
ओ लाल हमारे जाग जियौ रे।
क्रीड़ा करत नाचत,
मेरे मन भावे,
मंद मंद मुस्काए,
जागो म्हारे लाल दुलारे,
भास्कर प्रखर देत,
ओ लाल हमारे,
जागो लाल हमारे।
ओ लाल नंदकिशोर, जाग अब म्हारे नटखट लाल रे,
ओ लाल हमारे जाग जियौ रे।