Skip to main content
Search
सहायक प्राध्यापक, सेंटर फॉर इंडिक स्टडीस, इंडस यूनिवर्सिटी, अहमदाबाद
Literature · 28 Oct 2026 · हिन्दी · Anupurvi

हो जाता जीवन धन्य-धन्य

हो जाता जीवन धन्य-धन्य
इस कविता का मुख्य भाव संकट के समय मिलने वाली राहत, संतोष और जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण है। कवि यह दर्शाना चाहते हैं कि जब मनुष्य जीवन के संघर्षों, दुखों, अभावों और विकृतियों से घिरकर पूरी तरह हताश हो जाता है, तब जीवन में मिलने वाली थ...
हो जाता जीवन धन्य-धन्य

रामधारी सिंह 'दिनकर'

नित नई जीवन संघर्षों से,
जब टूटने लगा हो अंतर्मन।
तब सुख के मिले समंदर से,
हो जाता जीवन धन्य-धन्य ।।1।।
जब फसल सुख रहा हो जलबिन,
अभिशप्त तप्त मरु वातावरण में।
फिर बरसने वाली अमृत वर्षा से,
हो जाता जीवन धन्य-धन्य ।।2।।
संबंध नए-पुराने हों कोई भी,
गर दुःख में रहे हमेशा साथ।
सुख आने पर उन संबंधों से,
हो जाता जीवन धन्य-धन्य ।।3।।
छोटी-छोटी खुशियों के पल,
जब बिखरे हों इधर-उधर।
समेटकर उन्हें जी लेने से,
हो जाता जीवन धन्य-धन्य ।।4।।
जब मन की इच्छा-पूर्ति में,
हो जाए विकृत निंदित मन।
फिर अंतर्मन के उपदेशों से,
हो जाता जीवन धन्य-धन्य ।।5।।
जब काया रोगों का घर हो,
सुख-साधन हीन गरल हो।
फिर अमृत औषध पान से,
हो जाता जीवन धन्य-धन्य ।।6।।

इंडस यूनिवर्सिटी, अहमदाबाद तिथि – 02/09/2024

Discipline / Topic hindi poetry

Explore more on Charcha

Discover the latest writings, journal papers, talks, and literary discussions from all Poorvam contributors.

Go to Charcha feed