Skip to main content
विक्रम संवत २०८३
शुक्रवार · २५ सितंबर २०२६
आनुपूर्वी हिन्दी
✦ अतीत और अनागत के संधिकाल में ✦
पूर्वम संगोष्ठी एवं संवाद
रचना भेजें
पूर्वम • आनुपूर्वी
पाण्डुलिपि दिशानिर्देश

‘आनुपूर्वी’ पत्रिका में रचना प्रेषण के नियम एवं दिशानिर्देश

मौलिक निबंध, कथा साहित्य, कविता, अनुवाद, धारावाहिक एवं समीक्षा के प्रेषण के दिशानिर्देश।

१. सामान्य नियमावली

  • रचना पूर्णतः मौलिक एवं पूर्व-अप्रकाशित होनी चाहिए (ऑनलाइन अथवा मुद्रित किसी भी माध्यम में प्रकाशित न हो)।
  • देवनागरी हिन्दी में टाइप करके Word (.docx) अथवा सीधे ऑनलाइन फ़ॉर्म के माध्यम से भेजें।
  • रचना के साथ लेखक का नाम, संक्षिप्त परिचय एवं संपर्क ईमेल अवश्य होना चाहिए।

२. शब्द सीमा एवं श्रेणियों का विस्तार

निबंध एवं आलेख: १५०० से ४००० शब्द (आवश्यक संदर्भ सहित)
कहानी एवं धारावाहिक: १००० से ३५०० शब्द
कविता एवं अनुवाद: अधिकतम ५० पंक्तियाँ (एक बार में ३ से अधिक नहीं)
समीक्षा एवं साक्षात्कार: ८०० से २००० शब्द

३. समीक्षा एवं प्रकाशन

प्राप्त समस्त रचनाओं की संपादकीय मंडल द्वारा समीक्षा की जाती है। चयनित रचनाएँ लेखक के परिचय के साथ ऑनलाइन एवं मुद्रित संस्करण में प्रकाशित की जाती हैं।

ईमेल से भेजने का पता: anupurvi@poorvam.com
ईमेल के विषय (Subject) में श्रेणी का नाम अवश्य लिखें (उदा: ‘आनुपूर्वी निबंध - [रचना का शीर्षक]’)।